होमवीडियोदेशइटली के मिलान में भीषण हादसा: बेकाबू ट्राम पटरी से उतरकर इमारत में जा घुसी, 1 की मौत और 39 घायल
इटली के मिलान शहर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक बेकाबू ट्राम अचानक पटरी से उतरकर सीधे एक इमारत से जा टकराई. इस खौफनाक दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 39 अन्य लोग घायल हुए हैं. कई घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जान गंवाने वाला व्यक्ति संभवतः सड़क पर पैदल चल रहा था और सीधे ट्राम की चपेट में आ गया, वहीं घायलों में ज्यादातर ट्राम के अंदर सवार यात्री शामिल हैं. इस अचानक हुए हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.