दिल्ली के कुतुब गोल्फ कोर्स में डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हो रहा है. हनी बैसोया ने तीसरे राउंड के आखिर में दिन का सबसे अच्छा स्कोर छह-अंडर 64 बनाकर पांच शॉट की शानदार बढ़त बना ली. इससे पहले बैसोया दूसरे नंबर पर थे. वह लीड से एक शॉट पीछे थे. उन्होंने गुरुवार को सात बर्डी और एक बोगी लगाकर अपना 54-होल का टोटल 18-अंडर 192 कर लिया.
29 वर्षीय बैसोया, जो गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब से हैं, वह डीपी वर्ल्ड PGTI के सात बार के विनर हैं. वह पांच साल से चले आ रहे टाइटल के सूखे को खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने 2021 में आखिरी बार इसे जीता था.
जमाल हुसैन (65-54-68) ने तीसरे दिन 68 का स्कोर बनाया, इसी के साथ वह तालिका में एक स्थान ऊपर आकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उनका स्कोर 13-अंडर 197 का है. पहले राउंड के लीडर क्षितिज नवीद कौल (65), दूसरे राउंड के लीडर झारेड हैक (71), तपेंद्र घई (66) और वीर अहलावत (66) सभी 12-अंडर 198 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
हनी बैसोया के पुटर ने उन्हें दिन की शुरुआत में ही धूम मचाने में मदद की थी. उन्होंने पहले छह होल्स में 10 से 15 फीट की रेंज से तीन बर्डी लगाईं. बैसोया ने पांचवें होल पर खतरा मिलने के बाद भी अच्छी तरह से वापसी की, जहां एक बोगी ने उनके लिए नुकसान को कम कर दिया.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.