High Court Jobs 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और खासकर लॉ फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने एसोसिएट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 28 पद भरे जाएंगे. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इसकी शुरुआत 16 अप्रैल से हो रही है. इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं.
योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए, जिसमें कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की इंग्लिश टाइपिंग जरूरी है.
जो उम्मीदवार पहले से वकालत कर रहे हैं, उनके लिए कम से कम 5 साल का अनुभव बॉम्बे हाई कोर्ट या उसके अधीनस्थ कोर्ट में होना चाहिए.जिन उम्मीदवारों को इंग्लिश शॉर्टहैंड (80 शब्द प्रति मिनट) और टाइपिंग (35 शब्द प्रति मिनट) आती है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.साथ ही मराठी भाषा का जानकारी होना भी एक प्लस पॉइंट माना जाएगा.
उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है.महाराष्ट्र राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी और एसबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी. आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी.
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को समान शुल्क देना होगा.जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा.सबसे पहले लिखित परीक्षा या स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, जो 100 अंकों का होगा.इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू यानी वाइवा-वॉइस के लिए बुलाया जाएगा, जो 50 अंकों का होगा. अंतिम चयन दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
वेतन कितना मिलेगा?
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों सैलरी 92,960 रुपये से लेकर 1,36,520 रुपये प्रति माह तक होगी.इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे. यह एक स्थिर और सम्मानजनक सरकारी नौकरी मानी जाती है.
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जायें.
- वहां एसोसिएट भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद “Apply Online” विकल्प चुनें.
- जरूरी जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि सही-सही भरें.
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करें.
- फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट कर दें.
- अंत में उम्मीदवार उसको डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकाल लें.
यह भी पढ़ें – UPPCL में असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, मई से फॉर्म भरने की उम्मीद
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.