आपने भी महसूस किया होगा कि मौसम अचानक बदल रहा है. सुबह ठंड पड़ रही है तो दोपहर में गर्मी से शरीर का संतुलन बिगड़ रहा है, बदलता मौसम कितना परेशान कर रहा है, डॉ. एसएस जायसवाल के अनुसार इससे सर्दी, खांसी, बुखार, इम्यूनिटी कमजोर और बीपी में उतार-चढ़ाव हो सकता है.
मौसम में बदलाव से सेहत पर असर पड़ सकता है, जान लें कैसे करें बचाव.
जनरल फिजिशियन डॉ. एसएस जायसवाल कहते हैं कि उनके पास ऐसे बहुत सारे मरीज आ रहे हैं जिन्हें सर्दी, खांसी, नाक बहने और हल्के बुखार की समस्याएं हो रही हैं. इनमें बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है क्योंकि पेरेंट्स बताते हैं कि वे रात में कंबल नहीं ओढ़ते और दोपहर में भी भारी या मोटे कपड़ों को उतार देते हैं. ऐसे में तापमान में यह बार-बार होने वाला बदलाव शरीर के संतुलन को बिगाड़ रहा है और वे बीमार हो रहे हैं.
डॉ. जायसवाल कहते हैं कि शरीर अपने अंदरूनी तापमान को स्थिर बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत करता है. ऐसे में जब सुबह ठंड और दोपहर में गर्मी होती है, तो शरीर को बार-बार तापमान के अनुसार संतुलन बिठाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं. इससे इम्यूनिटी कमजोर हो रही है. आलस और शरीर में दर्द जैसे लक्षण उभर रहे हैं.
वे कहते हैं कि तापमान में बदलाव से दिल की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भी खतरा है. इससे ब्लड प्रेशर फ्लक्चुएट हो सकता है. बीपी कभी बढ़ सकता है तो कभी घट सकता है.ऐसे में मरीजों को खासतौर पर सावधान होने की जरूरत है.
बचाव के लिए क्या करें लोग?
. दोपहर की तेज धूप में ज्यादा न निकलें, जिससे कि पसीना आए.
. अभी करीब 15 दिन तक एकदम हल्के कपड़े न पहनें. हल्का बूलन पहनकर रखें ताकि हवा और सर्दी न लगे.
. दिन भर में खूब पानी पीएं ताकि डिहाइड्रेशन न हो. पानी की कमी से बीपी में दिक्कतें आ सकती हैं.
. रात में मोटा कंबल नहीं बल्कि हल्का कंबल जरूर ओढ़कर सोएं और बच्चों को भी ओढ़ाकर ही सुलाएं.
. अगर कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और खुद से एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं न लें.
About the Author

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.