शरीर के लिए सोडियम जरूरी है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप एक दिन में अधिक मात्रा में नमक को अपने भोजन में शामिल करें. इससे फायदे की बजाय नुकसान होने लगेगा. आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि नमक आवश्यक है और हानिकारक दोनों ही है. ऐसे में इसे सीमा के भीतर रहकर ही कंज्यूम करना चाहिए. यहां जानिए आपको दिन भर में कितना नमक लेना चाहिए, कितनी मात्रा शरीर के लिए जहर की तरह काम करती है और कितनी मात्रा में नमक का सेवन हर दिन करना चाहिए?
स्वाद को बढ़ाने वाला नमक धीरे-धीरे शरीर में जहर की तरह घुलने लगता है और रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बन जाता है. आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि नमक आवश्यक भी है और हानिकारक भी, बस सीमा के भीतर. आज हम आपको बताएंगे कि कितना नमक शरीर के लिए जहर की तरह काम करता है और कितने नमक का सेवन रोजाना किया जा सकता है.
डब्लूएचओ की माने तो रोजाना 5 ग्राम नमक का सेवन करना लाभकारी होता है. 5 ग्राम मतलब तकरीबन 1 छोटा चम्मच. यह मात्रा साधारण नमक और पैकेज्ड फूड के छिपे सोडियम दोनों को मिलाकर तय की है. दिन में दो या तीन बार आहार लेने वाले लोगों को भी 5 ग्राम के हिसाब से ही आहार को संतुलित करना चाहिए. वहीं उसके उलट भारतीय जीवनशैली में रोजाना 10-12 ग्राम नमक लिया जाता है, जो दैनिक मापदंड से दोगुना है और यही कारण है कि लंबे समय तक सेवन करने से हाई बीपी, खून का अत्याधिक पतला होना, हड्डियों का कमजोर होना, शरीर पर सूजन आना, यूरिक एसिड का बढ़ना, किडनी पर अत्याधिक बोझ पड़ना, शरीर में पानी की कमी होना और चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां दिखना शुरू हो जाती हैं.
अब जानते हैं कि कब और कैसे नमक का इस्तेमाल करें. पहला, हमेशा पूरा सफेद नमक का इस्तेमाल करने से बचें. नमक में थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर सेवन करें. दूसरा, सलाद या फलों में नमक और चाट-मसाले का यूज भी न करें. इससे शरीर में नमक की मात्रा तय सीमा से ज्यादा हो जाती है.
तीसरा, रात के समय नमकीन चीजें खाने से परहेज करें क्योंकि ये सुबह चेहरे पर सूजन का कारण बन सकता है. चौथा, दही या लस्सी में भी सफेद नमक से बचें. इसकी जगह हल्की मात्रा में नमक और जीरा डालकर लें. जिन लोगों को कफ की परेशानी है, उन्हें दही और नमक का सेवन कम करना चाहिए.
About the Author
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.