Patna IIT alumnus Gaurav Kumar App bigohealth : मोतिहारी से निकलकर पटना आईआईटी के छात्र गौरव कुमार ने bigohealth ऐप बनाया है. इस ऐप की मदद से मरीज घर बैठे ही डॉक्टर से जुड़ सकते हैं. गौरव को गूगल की वाइस प्रेसिडेंट पूर्णिमा कोच्चिक्कर द्वारा सम्मानित किया गया है.
मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण के बरियारपुर के रहने वाले एक ऐसे युवा की कहानी सामने आई है, जिनकी जिद ने आज हजारों मरीजों को बड़ी राहत दी है. ये कहानी पटना IIT के पूर्व छात्र गौरव कुमार की है. जो बचपन से ही मेधावी और समाज की समस्याओं को लेकर जागरूक प्रवृत्ति के रहें हैं. गौरव बताते हैं कि एक छोटे से शहर मोतिहारी से निकल के जब पढ़ाई के लिए बड़े शहर में गए तो वो जब भी बड़े-बड़े अस्पतालों की गलियों से होकर गुजरते हैं तो उन्हें देर रात तक गांव से आए लोग महज डॉक्टर के पास नंबर लगाने के लिए घंटों कतार में खड़े नजर आते हैं.
मां की बीमारी की वजह से थे परेशान
गौरव ने बताया कि वह इन चीजों को देखकर हैरान थे कि गांव से आए भोले- भाले लोगों को बिचौलिए और दलाल किस प्रकार अपने जाल में फंसा रहें हैं. इस बड़ी परेशानी को देखकर गौरव के मन में हमेशा इस समस्या के समाधान खोजने की बात आती रहती थी. फिर एक दिन उन्हें पता चला कि उनकी मां को कैंसर है और वो सही इलाज के लिए सही डॉक्टर की तलाश में लग गए, जिस काम में उन्हें भारी मशक्कत भी झेलनी पड़ी. फिर यहीं से उन्होंने ठान लिया कि वो इस समस्या का समाधान लेकर जरूर आएंगे.
1 साल की कड़ी मशक्कत के बाद बनाया ऐप
गूगल की वाइस प्रेसिडेंट ने किया सम्मानित
वहीं, उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर इस पर काम करना शुरू कर दिया और अंततः 2021 में bigohealth नाम का एक ऐप लॉन्च किया. जिस पर मौजूदा समय में बड़ी संख्या में चिकित्सक और मरीज सक्रिय हैं. इस कार्य के लिए गौरव को कई बड़े सम्मान भी मिले हैं. वहीं, हाल ही में 2025 में गूगल की वाइस प्रेसिडेंट पूर्णिमा कोच्चिक्कर के द्वारा वियतनाम में भी उन्हें एक बड़ा सम्मान मिला है. इसके अलावा गौरव अपने विशिष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार की एक संस्था Birac द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.