Orange and Kinnow Benefits: संतरा और कीनू दोनों ही विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स के बेहतरीन सोर्स हैं. दोनों का स्वाद भी खट्टा-मीठा होता है. संतरा को स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, जबकि कीनू का सेवन करने से हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है. दोनों ही फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.
संतरा और कीनू दोनों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि संतरा हल्का खट्टा होता है, जबकि कीनू मीठा होता है. इस कारण से कीनू का स्वाद अक्सर बच्चों को ज्यादा पसंद आता है. मिठास के कारण कीनू का स्वाद थोड़ा बेहतर माना जा सकता है. विटामिन C की मात्रा की बात करें तो संतरा और कीनू दोनों ही अच्छी मात्रा में विटामिन C प्रदान करते हैं. 100 ग्राम संतरे में करीब 50 मिलीग्राम तक विटामिन C होता है, जबकि कीनू में यह मात्रा लगभग 40 मिलीग्राम के आसपास होती है. कीनू में फाइबर और कैलोरी संतरे की तुलना में थोड़ी कम होती है. दोनों में फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं, जो हार्ट हेल्थ बूस्ट करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं.
डाइटिशियन की मानें तो सेहत के लिए संतरा और कीनू दोनों फायदेमंद होते हैं. संतरा ज्यादा खट्टा होने के कारण पेट की ताजगी और पाचन में मदद करता है. कीनू मीठा होने के कारण इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है और बच्चों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है. अगर किसी को विटामिन C की जरूरत है, तो संतरा थोड़ा बेहतर विकल्प हो सकता है, लेकिन रोज संतरा और कीनू दोनों खाने से पोषण का संतुलन बेहतर बना रहता है. स्वास्थ्य के लिए दोनों फलों का सेवन करना सबसे अच्छा माना जाता है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक संतरा और कीनू दोनों ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं. इनमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं, झुर्रियों और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करते हैं और त्वचा को चमकदार बनाते हैं. नियमित सेवन से दाग-धब्बे हल्के होते हैं, मुंहासों और त्वचा की ड्राइनेस जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. इसके अलावा ये फल इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ सर्दी, खांसी, पाचन संबंधी परेशानियों और थकान जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत दिलाते हैं, जिससे शरीर और त्वचा दोनों स्वस्थ बने रहते हैं.
About the Author

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.