Red Chili and Heart Disease: लाल मिर्च सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है, लेकिन इसका सही तरीके से सेवन करना चाहिए. लाल मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन सूजन कम करने और ब्लड फ्लो बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है. सही मात्रा में लाल मिर्च का सेवन करने से इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है.
लाल मिर्च सीमित मात्रा में खाएंगे, तो हार्ट डिजीज से बचाव हो सकता है.
लाल मिर्च सिर्फ दिल ही नहीं, बल्कि इम्यून सिस्टम के लिए भी फायदेमंद है. इसमें विटामिन C संतरे भी अच्छी मात्रा में पाया जा सकता है. विटामिन A, आयरन और फाइबर भी इसमें मौजूद होते हैं. विटामिन C रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है और सर्दी-जुकाम को जल्द ठीक करने में मदद करता है. मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करने और भूख नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
हालांकि हर किसी के लिए लाल मिर्च फायदेमंद नहीं होती है. जिन लोगों को एसिडिटी, अल्सर, इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम या पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें तीखी मिर्च से परहेज करना चाहिए. ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सीने में जलन, पेट दर्द, दस्त या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आप लाल मिर्च को सलाद, सब्जी, दाल, सूप या मसाले के रूप में आसानी से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. सूखी मिर्च को पीसकर घर पर मिर्च पाउडर भी बनाया जा सकता है.
About the Author

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.