Habit For Healthy Mind: क्या आपको भी लगता है कि दिमाग काम नहीं कर रहा या फोकस नहीं कर पा रहे हैं, तो वक्त आ गया है इसे रिचार्ज करने का. इसके लिए एक्सरसाइज, समय पर नींद जैसी आदतों को अपनाना शुरू कर दें.
मानसिक बीमारियां युवाओं में तेजी से बढ़ रही हैं.
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, मानसिक स्थिरता और अच्छा फोकस प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है और वर्क प्लेस पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है. मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होने से व्यक्ति तनाव से बेहतर निपटता है, निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और जीवन में संतुलन बना रहता है.
सेहत के लिए मेंटल हेल्थ जरूरी
मेंटल हेल्थ पूरे शरीर को सेहतमंद रखने में कारगर हो सकता है. खराब मानसिक स्थिति से अनुपस्थिति और प्रोडक्टिविटी में गिरावट आती है. इसलिए, रोजमर्रा की आदतों में आसान उपायों को अपनाकर सेहतमंद रहा जा सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार, मानसिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें, संतुलित और पौष्टिक आहार लें और अच्छी नींद पूरी करें. यह सच है कि आज के समय में गैजेट्स एक जरूरी हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि, इस पर कंट्रोल जरूरी है. ऐसे में मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं, खासकर सोने से पहले.
छोटी-छोटी खुशियों पर ध्यान दें
साइकोलॉजी के अनुसार, छोटी-छोटी बातें खुशी देती हैं, जो मन के लिए अच्छी होती हैं. इसके लिए दूसरों के प्रति आभार व्यक्त करें, छोटी-छोटी अच्छी बातों के लिए धन्यवाद कहें. किसी की बात अच्छी लगे तो खुलकर तारीफ करें. किताबें पढ़ना, कहानियां सुनना या डायरी में अपने विचार लिखने शुरू करें.
परिवार और अपने पसंदीदा इंसान जैसे दोस्त वगैरह के साथ समय बिताएं और पारिवारिक गतिविधियों में शामिल हों. साथ ही रोजाना योग और ध्यान का अभ्यास करें. मोबाइल फोन से दूरी के साथ ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी सीमित समय तक करें, अनावश्यक स्क्रॉलिंग से बचें. नई स्किल्स सीखें या कोई हॉबी अपनाएं, जैसे पेंटिंग, गार्डनिंग या संगीत.
About the Author

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.