Gut Health: हर दिन उल्टा-सीधा खाने से काफी लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं. फास्ट फूड में पिज्जा, बर्गर खाने के साथ ही रोड साइड मिलने वाले चाट-पकोड़े, टिक्की, छोले भटूरे आदि खाकर काफी लोगों को गैस, ब्लोटिंग, पेट में जलन, कब्ज की समस्या शुरू हो जाती है. इन चीजों में फाइबर की मात्रा बिल्कुल नहीं होती है. पोषक तत्वों की कमी होती है, ऐसे में गट हेल्थ यानी मुंह से लेकर लिवर, किडनी, स्प्लीन, दोनों आंतें यानी पूरा डाइजेस्टिव सिस्टम खराब रहता है. हर दिन अनहेल्दी चीजें खाने से कब्ज की समस्या होती है. पेट (Gut)की सेहत यानी जब पूरा डाइजेस्टिव सिस्टम खराब रहता है. अगर आप फास्ट फूड को हेल्दी तरीके से बनाकर खाते हैं तो ये समस्याएं कम हो सकती हैं. चलिए जानते हैं फंक्शनल न्यूट्रिशनिस्ट सोनाली बंसल से गट हेल्थ (Gut health) को कैसे हेल्दी रख सकते हैं. किस तरह से ब्लोटिंग, पेट फूलने की समस्या, गैस, अपच आदि को दूर रखा जा सकता है. गट का ब्रेन से क्या है कनेक्शन और अधिक फ्राइड फूड, मीठा खाने से पेट संबंधित क्या समस्याएं हो सकती हैं? पेट संबंधित कोई भी समस्या ना हो, इसके लिए क्या खाना चाहिए?
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.