Cold Water Health Benefits: भीषण गर्मी में ठंडा पानी पीना सभी को अच्छा लगता है. ठंडा पानी प्यास बुझाने के अलावा शरीर के कोर टेंपरेचर को कम करता है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती है. यह वेगस नर्व को एक्टिव करके और डोपामाइन रिलीज करता है, जिससे लोग मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करते हैं. गर्मी में पानी शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है.
गर्मी में ठंडा पानी शरीर का कोर टेंपरेचर कम करता है, जिससे लोगों को राहत मिलती है.
भीषण गर्मी में हमारा शरीर पसीने के माध्यम से खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है, जिससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है. ऐसे में जब हम ठंडा पानी पीते हैं, तो यह हाइड्रेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह प्रक्रिया शरीर के थर्मोस्टेट को शांत करती है, जिससे बेचैनी कम होती है और हमें अच्छा महसूस होता है. ठंडा पानी पीने के बाद मूड एकदम से फ्रेश होने के पीछे हमारी वेगस नर्व का बड़ा योगदान होता है. यह नर्व हमारे पाचन तंत्र से लेकर ब्रेन तक फैली होती है. जैसे ही ठंडा पानी गले और ग्रासनली से होकर गुजरता है, यह वेगस नर्व को उत्तेजित करता है. यह उत्तेजना ब्रेन को शांति और विश्राम के संकेत भेजती है, जिससे हार्ट बीट थोड़ी धीमी और स्थिर हो जाती है. यह रिलैक्सेशन रिस्पांस ही सुकून और ताजगी महसूस कराता है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्यास लगने पर ठंडा पानी पीना रिवॉर्ड सिस्टम की तरह काम करता है. जब हम अपनी किसी तीव्र इच्छा या शारीरिक जरूरत को पूरा करते हैं, तो हमारा मस्तिष्क डोपामाइन नामक फील-गुड हार्मोन रिलीज करता है. भीषण गर्मी में प्यास बुझाना एक बड़ी राहत की तरह होता है, जिससे हमें तुरंत खुशी का अनुभव होता है. इसके अलावा ठंडे पानी का स्पर्श हमारे शरीर में सुस्ती को दूर कर अलर्टनेस बढ़ाता है, जिससे हम पहले की तुलना में ज्यादा एनर्जेटिक और एक्टिव महसूस करने लगते हैं. हालांकि लोगों को बहुत ज्यादा ठंडा पानी सावधानी के साथ पीना चाहिए.
About the Author

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.