Bedtime Music for Better Sleep: कई लोग रात में करवटें बदलते रहते हैं और उन्हें नींद नहीं आती है. अगर आप भी इससे जूझ रहे हैं, तो रात में सोने से पहले कुछ देर स्लो और सुकून देने वाला म्यूजिक सुनें. इससे आपका तनाव कम हो जाएगा और नींद की क्वालिटी बेहतर होगी. सही म्यूजिक सुनना स्लीप हाइजीन सुधारने का आसान तरीका है.
रात में म्यूजिक सुनने से अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है.
कई रिसर्च बताती हैं कि म्यूजिक हमारे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद करता है. तनाव और चिंता की स्थिति में कॉर्टिसोल बढ़ जाता है, जिससे दिमाग सतर्क रहता है और नींद आने में दिक्कत होती है. जब हम शांत संगीत सुनते हैं, तो शरीर रिलैक्स मोड में चला जाता है. इसके अलावा म्यूजिक डोपामाइन नामक हार्मोन का स्राव बढ़ाता है, जो अच्छा महसूस कराने में मदद करता है. संगीत का असर हमारे ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम पर भी पड़ता है, जो दिल की धड़कन, सांस लेने की गति और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है. इससे ओवरऑल हेल्थ में भी सुधार होता है.
स्लीप एक्सपर्ट्स की मानें तो रात में बाहर की आवाजें, ट्रैफिक या पड़ोस का शोर भी नींद खराब कर सकता है. ऐसे में हल्का संगीत बैकग्राउंड नॉइज को दबाने का काम करता है और दिमाग को परेशान करने वाले विचारों से दूर रखता है. खासकर वे लोग जो अपने बेडरूम को तनाव या बेचैनी से जोड़ने लगे हैं, उनके लिए म्यूजिक एक सकारात्मक वातावरण तैयार करने में मददगार साबित हो सकता है. हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि तेज आवाज या हाई बीट वाला संगीत नींद में बाधा डाल सकता है. सोने से पहले रिलैक्सिंग इंस्ट्रुमेंटल, क्लासिकल या नेचर साउंड्स सुनना बेहतर विकल्प है. कम वॉल्यूम में और सीमित समय के लिए म्यूजिक सुनना नींद की स्लीप हाइजीन को बेहतर बनाने का आसान और सुरक्षित तरीका है. अगर अनिद्रा लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है.
About the Author

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.