Baba Ramdev Remedies for Piles: बवासीर से छुटकारा पाने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव ने कुछ चमत्कारी उपाय बताए हैं. बाबा रामदेव के अनुसार गाय के दूध में नींबू मिलाकर पीने से सिर्फ 3 दिन में बवासीर से छुटकारा मिल सकता है. साथ ही नागदोन के पत्ते और देसी कपूर के उपाय से भी महज कुछ दिनों में हर तरह की बवासीर से राहत मिलने का दावा किया है.
बाबा रामदेव ने बवासीर से छुटकारा पाने के कुछ उपाय बताए हैं.
योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में बवासीर से राहत के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताए हैं. बाबा रामदेव ने दावा किया है कि इन नुस्खों से सिर्फ 3 दिन के अंदर बवासीर और खूनी बवासीर भी ठीक हो सकती है. बाबा रामदेव ने बताया कि सुबह खाली पेट एक कप गाय का दूध लें. उसे हल्का गुनगुना कर लें और फिर उसमें एक नींबू निचोड़कर तुरंत उस दूध को पी जाएं. ऐसा लगातार 7 दिन तक करें. इस नुस्खे से सिर्फ 3 दिन में बवासीर से राहत मिल जाएगी और एक सप्ताह में यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी. उन्होंने कहा कि दूध अगर गाय को हो, तो बेहतर रहेगा.
बाबा रामदेव ने बताया कि नागदोन के पत्ते बवासीर को जड़ से खत्म करने में असरदार हो सकते हैं. इस पौधे में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने और पाचन तंत्र को सुधारने में सहायक हो सकते हैं. बवासीर के मरीज सुबह खाली पेट नागदोन के 5-7 पत्ते चबाना शुरू कर दें. पहले ही दिन से फायदा मिलना शुरू हो जाएगा और करीब एक सप्ताह तक ऐसा करने से बवासीर से छुटकारा मिल सकता है. नागदोन को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है और यह सेहत के लिए फायदेमंद है.
बवासीर से छुटकारा पाने के लिए तीसरा नुस्खा देसी कपूर से जुड़ा हुआ है. बाबा रामदेव ने बताया कि शुद्ध देसी कपूर को दो छोटे चने के आकार में तोड़कर केले में अंदर धंसा दें. फिर इस केले को निगल जाएं. यह कपूर आपकी जीभ से छूना नहीं चाहिए. अगर आप ऐसा करेंगे, तो आपकी बवासीर की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी. हालांकि कपूर का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. कपूर का अधिक या गलत उपयोग हानिकारक हो सकता है. योग गुरु ने बताया कि इन नुस्खों के अलावा अच्छी लाइफस्टाइल, सही खानपान, पर्याप्त नींद और योग करना नियमित रूप से जरूरी है.
About the Author

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.