Amra Fruit Benefits for Health and Immunity: आमड़ा एक विटामिन C युक्त फल है जो इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने में सहायक है. आयरन और कैल्शियम से भरपूर यह फल हड्डियों और खून की कमी को दूर करता है. आयुर्वेद में इसे औषधीय महत्व वाला फल माना गया है जिसका उपयोग अचार, चटनी और सब्जी के रूप में किया जाता है.
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिर से देसी और प्राकृतिक चीजों की ओर लौट रहे हैं. इसी कड़ी में आमड़ा एक बार फिर लोगों की पसंद बनता जा रहा है. खट्टा-मीठा स्वाद वाला यह फल स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना है. आमड़ा, जिसे वैज्ञानिक भाषा में स्पोंडियास पिन्नाटा कहा जाता है, विटामिन C का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. आंवले के बाद आमड़ा को इस विटामिन का प्रमुख देसी विकल्प माना जाता है. बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच लोग इसे इम्युनिटी बढ़ाने वाले फल के रूप में अपना रहे हैं.

आमड़ा सेहत के लिए कई तरह के फायदे देता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है. कब्ज, गैस और अपच जैसी आम परेशानियों में आमड़ा काफी फायदेमंद माना जाता है. इसके नियमित सेवन से भूख खुलती है और पाचन बेहतर होता है. यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों में इसे भोजन के साथ चटनी या सब्जी के रूप में खाया जाता है. शरीर को अंदर से साफ रखने और विषैले तत्व बाहर निकालने में भी आमड़ा सहायक है.

हेल्थ एक्सपर्ट और आयुर्वेदिक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि इम्युनिटी बढ़ाने में भी आमड़ा की भूमिका अहम मानी जाती है. इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण से बचाव के लिए आमड़ा का सेवन लाभकारी माना जाता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. यही नहीं, यह त्वचा को निखारने और उम्र के असर को धीमा करने में भी मदद करता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

भारतीय रसोई में आमड़ा का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है. आमड़ा की चटनी और अचार खास तौर पर काफी लोकप्रिय हैं, जिनका स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. कई जगहों पर इससे चटपटी सब्जी और स्नैक्स भी बनाए जाते हैं. कई परिवार अपने घरों में आमड़ा के पेड़ भी लगाते हैं.

पोषण की बात करें तो आमड़ा में सिर्फ विटामिन C ही नहीं, बल्कि आयरन, कैल्शियम, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं. ये तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने, खून की कमी दूर करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं. आमड़ा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करने में सहायक माने जाते हैं. यही वजह है कि आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में इसका खास महत्व है. यह फल शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करता है.

आयुर्वेद में आमड़ा को औषधीय फल माना गया है. इसके फल, पत्तियां, छाल और बीज तक का उपयोग अलग-अलग बीमारियों में किया जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, आमड़ा भूख बढ़ाने, पाचन सुधारने और त्वचा रोगों में राहत देने में मदद करता है. आमड़ा का मौसम मुख्य रूप से गर्मियों में आता है, जब यह बाजार में आसानी से मिल जाता है. हालांकि, इसका अचार और चटनी सालभर खाए जा सकते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.