Amaltas Benefits Tips: हमारे आसपास मौजूद कई पेड़-पौधे आयुर्वेद में संजीवनी माने गए हैं. जिनमें से एक है अमलतास. आयुर्वेद विशेषज्ञ भुवनेश पांडे के अनुसार, इस पेड़ की पत्तियां, फूल और फलियां कई जिद्दी बीमारियों का काल हैं. अगर आप भी महंगी दवाइयों के बजाय प्राकृतिक समाधान चाहते हैं, तो अमलतास का इन 4 तरीकों से उपयोग कर सकते हैं. रातभर अमलतास की फली को पानी में भिगो दें. सुबह इसका गूदा निकालकर जूस की तरह पिएं. यह पेट साफ करने का सबसे कारगर घरेलू उपाय है. इसके फूलों का पेस्ट चेहरे पर हफ्ते में 2-3 बार लगाएं. यह पिंपल्स और डार्क स्पॉट्स हटाकर चेहरे पर फेशियल जैसा निखार लाता है. गठिया या सूजन होने पर इसकी 15-20 पत्तियों को घी में तलकर नियमित सेवन करें. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दर्द में तुरंत राहत देते हैं. इसकी छाल का अर्क इंसुलिन को संतुलित रखता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है. इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.