रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे उनकी कार जयपुर के शिप्रा पथ पर अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह पलट गई और एक्ट्रेस को गंभीर चोटें आईं थीं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए पलटी हुई कार को सीधा किया। तुरंत हर्षिल को कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें जल्द ही नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर की गंभीरता साफ नजर आ रही है। वीडियो ने हादसे की भयावह तस्वीर को और साफ कर दिया है, जिससे हर कोई हैरान है। जयपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आगे की कार्यवाई अभी जारी है, जिसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.