Last Updated:
Hardik Pandya Mahieka Sharma Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने खेल-खेल के साथ इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा को लेकर भी खूब चर्चा में हैं. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के बाद हार्दिक और महिका की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हार्दिक पंड्या और महिका शर्मा.
हर किसी के चेहरे पर एक अलग तरह का सुकून था. भारतीय खिलाड़ियों के फैमिली मेंबर भी ग्राउंड पर आ गए थे. हर कोई भारतीय टीम के चैंपियन बनने से खुश था, लेकिन टीम इंडिया के हार्दिक पंड्या जीत की खुशी में इस कदर बेपरवाह हो गए कि उन्होंने बेशर्मी की हद ही पार कर दी. मैच खत्म होते ही हार्दिक की गर्लफ्रेंड महिका शर्मा भी ग्राउंड पर आ गई थीं. गर्लफ्रेंड को देखते ही हार्दिक भूल गए के स्टेडियम में लाखों की संख्या में दर्शक और हर तरफ कैमरे की उन पर नजर है. इस दौरान हार्दिक ने महिका से अपनी खुशी का इजहार करते हुए किस किया, लेकिन हद तो तब हो गई जब हार्दिक ग्राउंड पर बने स्टेज पर खुद लेटे और फिर महिका को भी नीचे लिटा दिया, जिसका एक वीडियो क्लीप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
Hardik Pandya fell asleep on the podium with his girlfriend. 😭🤣
क्या हार्दिक भूल गए हैं मर्यादा
टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर खुश होने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती जिसकी अपनी एक मर्यादा होती है. ऐसा नहीं है कि हार्दिक से पहले क्रिकेट के मैदान पर किसी खिलाड़ी का परिवार उन्हें सपोर्ट करने नहीं आया हो. विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा को अनगिनत बार स्टेडियम में सपोर्ट करते हुए देखा गया है. विराट ने जब मैच जीता या शतक लगाया तो अनुष्का के लिए उन्होंने अपने प्यार का इजहार भी किया, लेकिन विराट के इजहार में हमेशा एक मर्यादा रही.
वहीं, हार्दिक पांड्या के मामले ये बिल्कुल अलग है. हार्दिक पांड्या की अपनी निजी लाइफ है. अपनी प्रेमिका के साथ उन्हें लवी-डवी होने का पूरा हक है, लेकिन आपको ये भी ध्यान रखना होगा है कि आप जब भारतीय टीम की जर्सी में होते हैं तो आप पर पूरे देश की नजर होती है. आपको हर उम्र के लोग देखते हैं. ऐसे में जीत की खुशी का हवाला देकर आप पूरी दुनिया के सामने रोमांस करते हैं तो उसका अलग मैसेज जाता है. क्योंकि आप किसी फिल्म में परफॉर्म नहीं कर रहे हैं, बल्कि आपकी पहचान एक नेशनल हीरो की है. आपने भारत को कई अनगिनत मैचों जीत दिलाई हैं. ऐसे हार्दिक खुद सोचना होगा वह करते हैं उसका क्या मैसेज जा रहा है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.