हार्दिक पंड्या अक्सर किसी ना किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने खेल के लिए तो कभी अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चाएं उनके पीछे-पीछे मंडराती रहती हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर हार्दिक पंड्या सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। क्योंकि इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे जानकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल, हार्दिक पंड्या ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ से जो वादा किया था वो पूरा कर लिया है।
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान हार्दिक पंड्या का भी अहम रोल रहा था। पंड्या ने इस वर्ल्ड कप की तैयारी वानखेड़े में की थी। जहां स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ ने पांड्या की तैयारी के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई थी और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी थी।
हार्दिक पंड्या ने इस दौरान कहा था कि वह ग्राउंडस्टाफ का कर्ज जरूर चुकाएंगे। पंड्या ने अपना वादा निभाया। उन्होंने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित किया। टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी ने हर किसी को तोहफे दिए और आर्थिक मदद भी की।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.