बीती 8 फरवरी को भारत ने तीसरी बार आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीता है. वहीं वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैदान पर खिलाड़ियों का जश्न लगातार चर्चा में बना हुआ है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जिस तरह से सेलिब्रेशन किया उसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन्हीं वायरल पलों में सबसे ज्यादा सुर्खियां टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बटोर रहे हैं. दरअसल जीत के बाद हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जश्न मनाते नजर आए. दोनों के कई वीडियो और फोटो सामने आए हैं जिन्हें देखकर फैन्स इस कपल की केमिस्ट्री की चर्चा कर रहे हैं.
जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड के साथ किया सेलिब्रेशन
फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के बाद मैदान पर जश्न का माहौल बन गया. इसी दौरान माहिका शर्मा दौड़कर मैदान पर हार्दिक पांड्या से मिलने पहुंच गई. दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और जीत की खुशी में साथ नजर आए. कुछ ही देर बाद दोनों खुशी में डांस करते हुए भी दिखाई दिए. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की हार्दिक और माहिका एक दूसरे के साथ मस्ती भरे अंदाज में जश्न मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैन्स इस पल को बहुत पसंद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-Video: ट्रेन है या डांस स्टूडियो? एसी कोच में 30 लोगों ने जमकर किया हंगामा, देसी गानों पर लगाए ठुमके
Hardik Pandya dancing with Girlfriend Mahieka after winning the T20 World Cup ❤️🔥
Hardik said “Ever since my missus came into my life, it’s been win after win.” pic.twitter.com/eKLcMOsqvK
— Cricket Plus (@CricketPlus0) March 9, 2026
पोडियम पर लेटे दिखे हार्दिक और माहिका
जश्न के दौरान एक और वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. इस वीडियो में हार्दिक और माहिका अवॉर्ड सेरेमनी के पोडियम पर बैठने के दौरान कुछ देर के लिए वहीं लेटे हुए भी नजर आए. भरे हुए स्टेडियम के बीच ये रोमांटिक पल फैन्स की नजरों से बच नहीं पाया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. कहीं यूजर्स ने इसे जीत की खुशी में बिताया गया खास और यादगार पल बताया है.
Hardik Pandya dancing with his girlfriend after going a little away from everyone.😂❤️ pic.twitter.com/QUfdtQTI7e
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 8, 2026
मैदान से भी सामने आए और कई वायरल वीडियो
मैदान से सामने आए अलग-अलग वीडियो में हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. एक दूसरे वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. दूसरे वीडियो में माहिका हार्दिक को गले लगाते नजर आ रही है. इन वीडियो को देखकर फैन्स कह रहे हैं कि जीत की खुशी में यह कपल पूरी तरह जश्न में डूबा हुआ है. इसके अलावा मैच के बाद एक इंटरव्यू में हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा को अपना लकी चार्म बताया, उन्होंने कहा कि जब से माहिका उनकी जिंदगी में आई है तब से उनकी किस्मत बेहतर हुई है और लगातार सफलता मिल रही है. बताया जा रहा है कि नताशा से अलग होने के बाद माहिका हार्दिक की जिंदगी में आई और पिछले करीब 1 साल से दोनों रिलेशनशिप में है. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान माहिका कई मुकाबले में स्टेडियम में मौजूद रहकर हार्दिक को सपोर्ट करती भी दिखाई दी.
Hardik Pandya and his girlfriend lying down and romancing on the podium of award ceremony 🤧 pic.twitter.com/DN73bCuSzK
— Deepu (@deepu_drops) March 9, 2026
सोशल मीडिया पर फैन्स के रिएक्शन
हार्दिक और माहिका के वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने हार्दिक और माहिका का वीडियो देखने के बाद लिखा जीत के बाद भी हार्दिक का रोमांटिक मोड ऑन है. वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऐसा जश्न तो बनता है. वहीं एक और यूजर लिखता है नेक्स्ट लेवल बाय हार्दिक पांड्या. एक यूजर कमेंट करता है कोई हार्दिक पांड्या को बताओ कि यह बेडरूम नहीं मैदान है. वहीं एक और यूजर लिखता है अब कुछ बोलूंगा तो विवाद हो जाएगा. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता हार्दिक पांड्या और ईशान किशन उनकी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-कैसे दम तोड़ता है किंग कोबरा, वीडियो में देखें कैसे कब्ज हुई मौत के सौदागर की रूह? यूजर्स हैरान
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.