IPL2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आगाज हो चुका है। शनिवार, 28 मार्च को खेले गए पहले मैच में RCB ने SRH को 6 विकेट से हराया। इस मैच में SRH की तरफ से ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारी ने आसानी से RCB को जीता दिया।
इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह कमेंट्री कर रहे थे। भज्जी की कमेंट्री स्किल्स पर जब सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने सवाल उठाया तो हरभजन सिंह को गुस्सा आ गया। सोशल मीडिया पर यूजर की क्लास लगा दी, जिसके बाद हरभजन सिंह का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
दरअसल, सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी इयान बिशॉप को लेकर कॉमेंट किया था। उसने लिखा था कि बिशॉप भारतीय हिंदी कमेंटेटर्स से ज्यादा भारतीय हैं। इसके बाद यूरज ने एक फोटो भी शेयर की थी, जिसपर लिखा था, ‘कैरेबियान होके भी इंडियन प्लेयर्स को इन तीनो से ज्यादा जानता हूं।’ इस तस्वीर में वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू और हरभजन सिंह थे। इसके बाद हरभजन ने जवाब दिया और उन्होंने एक्स पर लिखा ‘हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार। चल निकल यहां से टॉमी। नोट हॉमी।’
‘अब कमेंट्री पे ध्यान दे वरना’-एक्स यूरज
हरभजन सिंह ने जैसे ही ‘हाथी चले बाजार….’, एक्स पर लिखा उसके बाद यूजर ने फिर से एक्स पर लिखा ‘अश्विन से जेलसी तेरा करियर खा गई। अब कमेंट्री पे ध्यान दे वरना यहां से भी रिटायर होना पड़ेगा। ट्रबनेटर नहीं कमेंट्री के लिए टेरर है तू।’ इसके बाद हरभजन सिंह ने यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा ”कुत्ते को घी नहीं पचता और तेरे जैसे को जवाब हजम नहीं हुआ। चल बे टॉमी।’
हरभजन सिंह ने अपने करियर में 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 मुकाबले खेले हैं। हरभजन ने टेस्ट में 417, वनडे में 269 तो टी20 में 25 विकेट हैं। हरभजन ने टेस्ट में 2 शतक और 9 अर्धशतक भी ठोके हैं। इसके अलावा, हरभजन ने 2008 से 2021 तक आईपीएल भी खेला है। आईपीएल में 163 मैच खेले हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.