Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप विजेता हार्दिक पंड्या खेल के मैदान से लेकर ऑफ फील्ड भी खूब चर्चा में रहते हैं। वैसे तो हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान के रूप में नजर आने वाले हैं, लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले ही हार्दिक ने बड़ा खुलसा करते हुए बताया कि वह ‘हनुमान भक्त’ हैं।
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने हाल में ही एक चमचमाती फरारी खरीदी है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। मुंबई के कप्तान ने बताया कि वह फरारी में भी ‘हनुमान चालीसा’ (Hanuman Chalisa) सुनते रहते हैं।
हर रोज हनुमान चालीसा सुनता हूं
दरअसल, आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले एक मिक्स इवेंट में बात करते हुए हार्दिक ने कहा, ‘मैं हर दिन हनुमान चालीसा सुनता हूं। इससे मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।’ हार्दिक की हनुमान भक्ति देख उनके फैंस भी हैरान रह गए।
फरारी में भी सुनते हैं हनुमान चालीसा
इवेंट में बात करते हुए हार्दिक ने आगे कहा ‘मेरे पास अब एक फरारी है। मैं फरारी में भी हनुमान चालीसा सुनता हूं। हर इंसान इस बात से सहमत होगा कि कोई दूसरा गीत आपको वह ऊर्जा नहीं दे सकता, जो हनुमान चालीसा देता है।’
MI की कप्तानी को लेकर हार्दिक पर दबाव
आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले MI की कप्तानी को लेकर हार्दिक पर दबाव देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के कई दिग्गजों ने हार्दिक को यह सलाह दी है कि उन्हें कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार को दे देनी चाहिए। टीम इंडिया के पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत (Kris Srikkanth) से लेकर रविचंद्रन अश्विन ने भी सूर्यकुमार को कप्तान बनाने की सहमति जताई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.