Last Updated:
Suryakumar Yadav-Kuldeep Yadav Video: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या के मामूली कहासुनी हुई थी. इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव भी कुलदीप से निराश दिखे. हालांकि, फौरन ही मामला शांत हो गया, जिसके बाद सूुर्यकुमार यादव ने कुलदीप के लिए एक फिनी वीडियो शेयर की है.
सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप के लिए शेयर किया वीडियो
दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने इस पूरे मामले को शांत करने के लिए कुलदीप यादव के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सूर्या और कुलदीप एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं और बैकग्राउंड में ‘हेरा फेरी’ मूवी का मशहूर कैरेक्टर बाबू भैया का डायलॉग चल रहा है. इससे भी मजेदार सूर्यकुमार यादव के इस वीजियो का कैप्शन है जिसमें उन्होंने लिखा, “गुस्सा छोड़ दो ना भाई.”
View this post on Instagram
क्या है हार्दिक-कुलदीप के बीच का पूरा मामला
दरअसल, मैच के 18वें ओवर में हार्दिक पंड्या के खिलाफ पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने लॉन्ग ऑन पर एक हवाई शॉट खेला. कुलदीप यादव उसके नीचे आए, लेकिन उनसे वह कैच मिस हो गया. कैच छूटने के अलावा गेंद छिटक कर बाउंड्री रोप के पार जा गिरी, जिसके कारण पाकिस्तान को 6 रन मिला. कुलदीप से कैच छूटने के बाद हार्दिक झल्ला गए. कुलदीप से पहले विकेट के पीछ ईशान किशन ने भी एक कैच छोड़ा था, जिसकी वजह हार्दिक का पारा और गर्म हो गया.
बैक टू बैक दो कैच टपकने के बाद 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक ने उस्मान तारिक को बोल्ड पर टीम इंडिया की जीत पक्की की. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी एक-दूसरे को बधाई देते हुए हाथ मिला रहे थे. इसी दौरान एक बार फिर हार्दिक और कुलदीप में हल्की-फुल्की गरमागरमी हो गई. अच्छी बात ये रही कि रिंकू सिंह और तिलक वर्मा ने फौरन मामले को शांत किया. वहीं अब सूर्यकुमार यादव ने माहौल को हल्का करने के लिए कुलदीप के लिए फनी वीडियो शेयर किया है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.