GT vs RR, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शनिवार, 04 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यशस्वी जायसवाल (36 गेंद में 55 रन) और ध्रुव जुरेल (42 गेंद में 75 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर गुजरात टाइटंस के सामने जीत हासिल करने के लिए 211 रनों का लक्ष्य रखा है।
बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी (18 गेंद में 31 रन) ने पावरप्ले में टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। इसके बाद जायसवाल-जुरेल ने अर्धशतकीय पारी खेलकर मिडिल ऑर्डर में टीम को संभाला।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.