गुजरात टाइटंस ने बुधवार को IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रनआउट हो गए। डेविड मिलर ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पढ़िए GT Vs DC मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. गुजरात की रन के हिसाब सबसे छोटी जीत गुजरात टाइटंस ने रन के हिसाब से सबसे छोटी जीत हासिल की। टीम की जीत एक रन की रही। टीम ने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 रन, 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 रन, 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 रन और उसी साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 रन से जीत दर्ज की थी। 2. बटलर के टी-20 में 600 सिक्स पूरे बटलर के टी-20 में 600 सिक्स पूरे हुए। इस मैच में उन्होंने 5 सिक्स लगाए। सबसे ज्यादा सिक्स के मामले में क्रिस गेल (1056), कीरोन पोलार्ड (982), आंद्रे रसेल (784), निकोलस पूरन (712) उनसे आगे हैं। इसके अलावा बटलर ने एक ही पारी में 14वीं बार 5 या उससे ज्यादा सिक्स भी लगाए। यहां से टॉप-9 मोमेंट्स… 1. सुदर्शन-गिल ने चौके से अपना खाता खोला साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने चौके से अपना खाता खोला। पहले ओवर की पहली ही बॉल पर सुदर्शन ने पैड्स पर आई गेंद को मिडविकेट के पार खेलकर बाउंड्री हासिल की। इसके बाद सिंगल लेकर उन्होंने गिल को स्ट्राइक दी। गिल ने ओवर की तीसरी बॉल पर ऑफ साइड में शानदार शॉट लगाते हुए चौका जड़ दिया। 2. बटलर का 96 मीटर लंबा सिक्स जोस बटलर ने मुकेश कुमार के ओवर में 3 सिक्स लगाए। 5वें ओवर की पहली दो बॉल पर बटलर ने दो सिक्स लगा दिए। उन्होंने पहली गेंद पर स्कूप शॉट खेला, इसके बाद दूसरी गेंद पर सामने की दिशा में सिक्स लगा दिया। यह सिक्स 96 मीटर लंबा रहा। इसके बाद बटलर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर भी सिक्स लगाया। बाद में बटलर 52 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। 3. कैच छूटने के बाद गिल ने चौके से फिफ्टी पूरी की 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल को जीवनदान मिला। अक्षर पटेल की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर डेविड मिलर से उनका कैच छूट गया। गिल ने आगे बढ़कर शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद हवा में चली गई। मिलर ने दौड़कर कैच पकड़ने की कोशिश की। लेकिन गेंद सिर्फ उंगलियां में ही लग सकी। इसके बाद गिल ने 14.5 ओवर में लुंगी एनगिडी की गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और 70 रन बनाकर आउट हुए। 4. वाशिंगटन की सिक्स के साथ डेब्यू IPL फिफ्टी वॉशिंगटन सुंदर ने सिक्स के साथ डेब्यू IPL फिफ्टी पूरी की। 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर टी नटराजन ने फुल टॉस डाली। सुंदर ने झुककर शॉट खेला और गेंद को डीप स्क्वायर लेग के पार सिक्स के लिए भेज दिया। 5. दिल्ली ने पहले ओवर में 3 चौके लगाए पहले ओवर में दिल्ली ने 3 चौके लगाए। पाथुम निसांका ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ ओवर की दूसरी, तीसरी और आखिरी गेंद पर शानदार चौके जड़े। उन्होंने कवर और सीधा शॉट खेलकर गेंद को बाउंड्री तक पहुंचाया। 6. राहुल ने लगातार 4 बाउंड्री लगाकर फिफ्टी पूरी की राहुल ने लगातार 4 बाउंड्री लगाकर अपनी 41वीं IPL फिफ्टी पूरी की। 9वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ केएल राहुल ने पहले चौका जड़ा, फिर बैक-टू-बैक दो सिक्स लगाए और आखिर में एक और चौका लगाकर सिर्फ 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर से कुल 21 रन आए। 7. डेविड मिलर रिटायर हर्ट हुए डेविड मिलर रिटायर हर्ट हुए और बाद में बल्लेबाजी के लिए लौटे। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिलर कलाई में चोट लगने के कारण रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए, उनकी जगह अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए। इसके बाद 17वें ओवर की चौथी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स 7 रन बनाकर साई सुदर्शन के डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट हो गए। स्टब्स के आउट होने के बाद मिलर फिर से क्रीज पर बैटिंग के लिए लौटे। 8. मिलर ने 106 मीटर का सिक्स लगाया मिलर ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगा दिया। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर डेविड मिलर ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से स्टेडियम के बाहर 106 मीटर दूर भेज दिया। 9. कुलदीप आखिरी बॉल पर रनआउट हुए मैच के आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रनों की जरूरत थी। विपराज निगम ने प्रसिद्ध कृष्णा की पहली बॉल पर चौका लगा दिया था। फिर वे दूसरी बॉल पर गिल को कैच थमा बैठे। ओवर की चौथी बॉल पर मिलर ने सिक्स लगाया। लेकिन, 5वीं बॉल पर सिंगल लेने से मना कर दिया और मैच टाई कराने का मौका गंवाया। आखिरी बॉल पर कुलदीप यादव रनआउट हो गए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.