आयुर्वेद के हिसाब से सहजन में विटामिन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है. नियमित रूप से सहजन का सूप पीने से शुगर, ब्लड प्रेशर और पाचन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है. यही वजह है कि गोरखपुर के इस स्टॉल पर सुबह-सुबह वॉक करने आने वाले लोग इसे पीना खूब पसंद करते हैं. इस स्टॉल को राहुल चलाते हैं, जिन्होंने अपने स्टॉल का नाम ‘फायदा ही फायदा’ रखा है. तीन घंटे के भीतर ही उनके सूप की अच्छी खासी बिक्री हो जाती है.
कैसे करते हैं तैयार
लोकल 18 से राहुल बताते हैं कि उनके स्टॉल पर मिलने वाला हर सूप और जूस ताजे तरीके से हाथों से तैयार किया जाता है. सहजन का सूप बनाने के लिए सबसे पहले सहजन की फलियों को साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है. इसके बाद इन्हें पानी में अच्छी तरह उबालकर उसका अर्क निकाला जाता है. उबालने के बाद इसमें हल्का नमक, काली मिर्च और कुछ खास घरेलू मसाले मिलाए जाते हैं. राहुल बताते हैं कि इन मसालों को वह खुद तैयार करते हैं, जिससे सूप का स्वाद भी बढ़ता है और सेहत को भी फायदा मिलता है. इसी तरह उनके स्टॉल पर एलोवेरा जूस, लौकी का सूप, मूंगफली सूप और शुगर स्पेशल सूप भी तैयार किए जाते हैं. अंकुरित चना, मूंग और मूंगफली भी ग्राहकों को दिए जाते हैं.
सेहत के लिए क्यों खास
सहजन को आयुर्वेद में बेहद पौष्टिक माना जाता है. इसमें विटामिन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. लोगों का कहना है कि नियमित रूप से सहजन का सूप पीने से शुगर, ब्लड प्रेशर और पाचन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है. यही वजह है कि सुबह-सुबह वॉक करने आने वाले लोग इसे पीना पसंद करते हैं.
रोजाना कितनी बिक्री
राहुल सुबह 5 बजे से 8 बजे तक रामगढ़ ताल पर अपना स्टॉल लगाते हैं. तीन घंटे के भीतर ही उनके सूप और जूस की अच्छी खासी बिक्री हो जाती है. एक गिलास सूप या जूस की कीमत 25 रुपये है. राहुल के मुताबिक, रोजाना लगभग 150 से 200 ग्लास सूप और जूस बिक जाते हैं. कम समय में मिलने वाला स्वाद और सेहत का फायदा ही इस छोटे से स्टॉल को लोगों के बीच खास बना रहा है. राहुल बताते हैं कि अब एक जगह और स्टॉल लगाने का प्लान है. आने वाले समय में स्टॉल का जगह भी बदली जा सकती है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.