गूगल ने स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट की तैयारी कराने के लिए स्टूडेंट्स के लिए खास मॉक टेस्ट्स लॉन्च किए हैं। इन टेस्ट्स को प्रिंसटन रिव्यू के सहयोग से बनाया गया है। बता दें कि यह पूरी लंबाई के प्रैक्टिस टेस्ट हैं। जिनको आप जब चाहें तब ऑनलाइन दे सकते हैं। साथ ही यह पूरी तरह से फ्री हैं। गूगल ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया है कि जेमिनी एप में SAT के लिए फुल लेंथ और ऑन डिमांड प्रैक्टिस एग्जाम शुरू किए गए हैं।
साथ ही यह गहनता से जांचे गए कंटेंट पर आधारित हैं। जेमिनी से आपको फौरन फीडबैक मिलेगा, जिससे आप यह जान सकेंगे कि आपके कहां पर अच्छा प्रदर्शन किया है और आपके अभी किन क्षेत्रों में अधिक सुधार की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें: Faculty Development: IIT Delhi का बड़ा कदम, युवा Research टैलेंट को मिलेगा बूस्ट, शुरू हुआ खास Accelerator Program
अब स्मार्ट तरीके से होगी SAT की तैयारी
बता दें कि यह प्रैक्टिस टेस्ट सिर्फ प्रैक्टिस ही नहीं बल्कि वास्तविक एग्जाम जैसी सामग्री के साथ तैयार करने में सहायता करेंगे। इससे स्टूडेंट एग्जाम के दिन आने वाले सवालों से बेहतर तरीके से परिचित हो पाएंगे। साथ ही छात्र आत्मविश्वास के साथ एग्जाम दे सकेंगे।
वहीं जेमिनी में एक्जाम पूरा होने के फौरन बाद आपको फीडबैक मिलेगा। साथ ही इसमें यह भी बताया जाएगा कि स्टूडेंट्स ने कहां अच्छा किया है और किन जगहों पर उन्हें अधिक मेहनत की जरूरत है। वहीं छात्र सही आंसर की वजह भी जान सकते हैं। जेमिनी स्टूडेंट्स की कमजोरियों के हिसाब से पढ़ाई की योजना बनाने में भी मदद करेगा। भविष्य में गूगल इन टेस्ट्स को और भी अधिक एग्जाम के लिए बढ़ाया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.