सोने-चांदी के दाम में आज यानी 13 फरवरी को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 17,188 रुपए कम होकर 2,41,945 रुपए पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को ये 2,59,133 रुपए किलो थी। वहीं 2 दिन में इसकी कीमत 24 हजार रुपए गिर चुकी है। 11 फरवरी को चांदी 2,66,449 रुपए किलो वा थी। वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,899 रुपए गिरकर 1,52,751 रुपए पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को ये 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। 44 दिन में सोना ₹19,556 और चांदी ₹11,525 महंगी हुई 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.