Gold Rate Today: आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. 22 कैरेट सोना ₹850 सस्ता होकर एक लाख 46 हजार 250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत ₹900 गिरकर एक लाख 53 हजार 560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. चांदी की बात करें तो इसमें आज कोई बदलाव नहीं हुआ है और चांदी तीन लाख प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है.बीते एक साल में सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ उछाल देखने को मिला है. इसकी सबसे बड़ी वजह दुनिया भर में बना आर्थिक तनाव, महंगाई, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव, युद्ध और अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता है. ऐसे हालात में निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश माना और इसकी मांग लगातार बढ़ती चली गई. इसी कारण सोने ने कई बार नए रिकॉर्ड भी बनाए.विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी आ सकती है. अनुमान है कि सोना दो लाख 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकता है, जबकि चांदी चार लाख 50 हजार प्रति किलो तक पहुंच सकती है. सोना जहां सुरक्षित निवेश का प्रतीक बना रहेगा, वहीं चांदी तेजी और ग्रोथ का संकेत मानी जा रही है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.