रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पदों पर भर्ती किए जाने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे में आवेदन के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो डीआरडीओ में बतौर जूनियर फेलोशिप के रूप में शामिल होना चाहते हैं। वह आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर फेलोशिप के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस फेलोशिप के तहत चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको जूनियर फेलोशिप में आवेदन करने की सभी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: रंगों और Drawing का है शौक? Graphic Designer बनें, जानें क्या हैं Skills और कितनी मिलेगी Salary
जरूरी पात्रता मानदंड
इस पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीटेक या फिर बीई की डिग्री होनी चाहिए। इसक साथ कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग में एमई या एमटेक की डिग्री होनी चाहिए।
वहीं कैंडिडेट्स को CSIR यूजीसी नेट या फिर गेट क्वालिफाई होना चाहिए।
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को प्रोग्रामिंग भाषा जैसे C++ और पायथन की जानकारी होनी चाहिए। कैंडिडेट्स के पास मशीन लर्निंग एल्गोरिदम की जानकारी होना अनिवार्य है।
आवेदन के इच्छुक कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इतना मिलेगा स्टाइपेंड
बता दें कि डीआरडीओ में बतौर जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पद पर सिलेक्टेड उम्मीदवारों को हर महीने 37,000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं कैंडिडेट्स का सिलेक्शन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
जानिए कहां करें आवेदन
डीआरडीओ की तरफ से ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में कैंडिडेट्स डीआरडीओ के कार्यालय में अपने आवेदन पत्र को भेज सकते हैं। वहीं आवेदन सिर्फ विज्ञापन जारी होने के 20 दिनों के अंदर स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह तय समय से पहले आवेदन प्रोसेस पूरा कर लें। वरना बाद में कैंडिडेट्स को मौका नहीं मिलेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.