ब्लू टिक पाने के लिए जरूरी चीजें?
– इन बातों का आपको ध्यान रखना है, अगर आपकी प्रोफाइल प्राइवेट होगा, तो ब्लू टिक नहीं मिलने वाला, इसलिए अपनी प्रोफाइल को पब्लिक करें।
– अपनी प्रोफाइल पर फोटो क्लीयर और साफ लगाएं।
– इंस्टा प्रोफाइल का नाम और बायो अच्छे से लिखा हो, जिससे अकाउंट के बारे में समझ आए।
– अकाउंट में पोस्ट होना काफी जरुरी है। इसलिए वीडियो और पोस्ट करने के बाद ही ब्लू टिक के लिए अप्लाई करने की सोचें।
– इस बात का ध्यान रखें कि, पेज पर कोई फेक और किसी की वीडियो कॉपी करके न डालें।
– पोस्ट असली और आपके खुद की हो।
कैसे मिलेगा ब्लू टिक?
– ब्लू टिक के लिए सबसे पहले आपको अपनी प्रोफाइल के ऑप्शन पर जाना है।
– प्रोफाइल ओपन करने के बाद साइड में जर आ रही 3 लाइन पर क्लिक करें।
– फिर आपको ettings and Privacy के ऑप्शन पर जाना है।
– यहां पर आपको Meta Verified का ऑप्शन मिलेगा।
– अगर इसे ढूंढने में दिक्कत हो रही है, तो आप सर्च बार में लिखकर भी सर्च कर सकती हैं।
– इसके बाद आप Accounts Center में जाएं।
– अब आपको मेटा वेरिफाई का ऑप्शन नजर आएगा, इसपर क्लिक करें।
– कम फॉलोअर्स होने के बावजूद भी वेरिफाई का ऑप्शन दिया होगा, तो आपको नजर आ जाएगा।
– इंस्टाग्राम से जुड़ें अपडेट आपको पता होगा, तो यह आप आसानी से कर लेंगी।
– अगर आप खुद से ब्लू टिक चाहती हैं, इसलिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
– इसके लिए आप अपना प्लान सिलेक्ट करें।
– जो भी प्लान चाहती हैं, उसके हिसाब से पेमेंट करें।
– इस बात का ध्यान रखें कि आपको हर महीने इसके लिए पेमेंट करनी पड़ेगी।
– यहां पेमेंट करने से पहले आपको अपनी पहचान वेरिफाई करनी होगी।
– किसी भी आइडी की जरुरत पड़ सकती है।
– जब आप आईडी अपलोड करेंगे तो आपका अकाउंट वेरिफाई हो जाएगा।
– वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा, तो आपके नाम के आगे ब्लू टिक दिखाई देगा।
– इस तरह ब्लू टिक के लिए आपको हर महीने पैसे देने होंगे।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.