Last Updated:
Gautam Gambhir viral video: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर फैंस के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत करते नजर आए. गंभीर ने फैंस को ऑटोग्राफ दिया, उनके साथ फोटो क्लिक कराए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और गंभीर के व्यव्हार की काफी तारीफ हो रही है.
गंभीर का वीडियो वायरल
ऑटोग्राफ देते समय गंभीर ने एक फैन से पूछा कि वे इंडिया के हर गेम वेन्यू तक कैसे जाते हैं. वह आगे यह भी पूछ्ते दिखे कि अहमदाबाद में कहां रुके हैं. वीडियो में गंभीर को यह कहते सुना जा सकता है, ‘अरे यार, हर वेन्यू पर आते हो. कैसे मैनेज करते हो इतना सब?’ एक फैन कहता है,’सर दिल्ली में रहता हूं.’ गंभीर कहते हैं, ‘अरे यहां कहां रहते हो’ तो फैन कहता है, ‘होटल में रहता हूं.’ इस बातचीत के दौरान कुछ फैन उनके फोटो क्लिक कराने के लिए भी कहते नजर आ रहे हैं.
🚨Gautam Gambhir interacting with fans during the practice session while giving an autograph.
While signing, he said,
‘Arey yaar, aap har venue mein pahunch jaate ho, kaise manage karte ho itna sab? Kahaan rehte ho? Yahan par kahaan rehte ho?’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.