गेट 2026 परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को किया गया था. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी. इस बार गेट परीक्षा 30 विषयों के लिए कराई गई थी, जिसमें लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया.
आंसर की से क्या होगा फायदा
आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों को सही जवाबों से मिला सकते हैं. इससे छात्र यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका पेपर कैसा गया है और उन्हें कितने अंक मिल सकते हैं. रिजल्ट आने से पहले संभावित स्कोर जानना छात्रों के लिए काफी मददगार होता है.
ऐसे करें अपने संभावित अंकों की गणना
अपने संभावित अंक जानने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करनी होगी. इसके बाद अपने चुने हुए उत्तरों को आंसर की से मिलाएं. सही उत्तरों की गिनती करें और गलत उत्तरों को भी नोट करें. इससे आपको नेगेटिव मार्किंग का सही हिसाब लगाने में मदद मिलेगी. अभी केवल रॉ मार्क्स की गणना करें, क्योंकि नॉर्मलाइजेशन बाद में किया जाता है.
आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका
यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि आंसर की में दिया गया कोई जवाब गलत है, तो वह उस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकता है. इसके लिए बोर्ड की ओर से एक तय समय सीमा दी जाएगी. उम्मीदवार तय फीस के साथ अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं. सभी आपत्तियों की जांच के बाद ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी.
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए GOAPS पोर्टल लिंक पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की दिखाई देगी.
- इसे ध्यान से देखें और डाउनलोड करके सेव कर लें.
आंसर की चेक करने का डायरेक्ट लिंक
यह भी पढ़ें – फैशन डिजाइनर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे शुरू होता है करियर?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.