Galgotias University viral video : सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो तेजी से वायरल हो जाता है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का ध्यान खास तौर पर अपनी तरफ खींच लेते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी से सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर काफी हलचल मचा दी है. हालांकि अभी कुछ समय पहले गलगोटिया यूनिवर्सिटी चीनी रोबोटिक कुत्ते को अपना बताने के कारण काफी चर्चा में रही है. वहीं अब दोबारा इस यूनिवर्सिटी एक एक नया विवादित वीडियो सामने आ गया है. इस वीडियो में दो लड़कियां आपस में इतनी बुरी तरह लड़ती हुई दिखाई दे रही हैं कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं. बताया जा रहा है कि ये दोनों लड़कियां आपस में बहुत अच्छी दोस्त थीं, लेकिन एक छोटी सी बात ने उनकी दोस्ती को झगड़े में बदल दिया. मामला एक लड़के से जुड़ा हुआ है, जिसने इस पूरे मामले को और भी ज्यादा चर्चा में ला दिया है.
बेस्टी के बॉयफ्रेंड पर आया क्रश
वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां एक-दूसरे की काफी करीबी दोस्त थीं, लेकिन समस्या तब शुरू हुई जब एक लड़की को अपनी ही दोस्त के बॉयफ्रेंड पर क्रश हो गया. वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है. इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि two besties at Galgotias University, Noida after one girl developed a crush on her besties boyfriend यानी नोएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली दो सहेलियों के बीच तब अनबन हो जाती है जब एक लड़की को अपनी सहेली के बॉयफ्रेंड पर क्रश हो जाता है.
यह भी पढ़ें – Video: डांस शो में हादसा! ह्यूमनॉइड रोबोट ने बच्चे को जड़ा चांटा, वायरल वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
पापा की परियों में हुई जबरदस्त फाइट
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियां यूनिवर्सिटी कैंपस में सीढ़ियों के पास खड़ी हैं और अचानक एक-दूसरे पर टूट पड़ती हैं.वे एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं. जोर-जोर से धक्का-मुक्की कर रही हैं. किसी भी तरह रुकने को तैयार नहीं हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आसपास कई छात्र-छात्राएं मौजूद हैं, लेकिन कोई भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं करता. कुछ लोग तो इस पूरे झगड़े को देखकर हंसते, वीडियो बनाते और मजे लेते हुए भी नजर आते हैं.
Kalesh b/w two besties at Galgotias University, Noida after one girl developed a crush on her bestie’s boyfriend.
pic.twitter.com/KBCxNtP1gs— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 28, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि दोस्ती इतनी गहरी थी कि बॉयफ्रेंड भी कॉमन हो गया. वहीं कुछ लोगों ने यूनिवर्सिटी को लेकर बातें भी कही और लिखा कि यह यूनिवर्सिटी हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है. कुछ लोग इस पूरे मामले को सिर्फ एक ड्रामा मानकर मजे ले रहे हैं, जबकि कई लोग इसे गलत और शर्मनाक बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें – रील बनाते-बनाते आंटी पर गिर गया खौलती दाल का पतीला, सेकंडों में निकली सारी हीरोपंती, वीडियो वायरल
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.