सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. रोजाना की जिदंगी से जुड़ा यह छोटा सा वाकया अब इंटरनेट पर बड़ा एंटरटेनमेंट बन गया है. अक्सर टोल प्लाजा पर लोगों और कर्मचारियों के बीच आपने बहस या लड़ाई झगड़े की खबरें सुनी होगी, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल उल्टा है.
दरअसल, इस बार एक आदमी टोल प्लाजा से गुजर रहा होता है, वहीं वह टोल कर्मचारियों से कहता है कि बीवी को बिना बताए आया हूं. अगर टोल काटा तो बीवी के फोन पर मैसेज जाएगा और मुझे डांट पड़ जाएगी. इस बात को सुनकर टोल कर्मचारी ड्राइवर को बिना टोल दिए जाने देता है, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है और लोग कई तरह के कमेंट्स करते दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें-मौत आ जाए पर… डांस करते दूल्हे का वीडियो वायरल, मजे ले रहे यूजर्स
पत्नी का इतना खौफ!
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि एक ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर टोल प्लाजा पर पहुंचता है, लेकिन टाेल देने से पहले वह कर्मचारी से मजाक के अंदाज में कहता है कि अगर टोल कटेगा तो उसकी पत्नी के फोन पर तुरंत मैसेज चला जाएगा. ड्राइवर आगे कहता है कि वह बिना बताए घर से निकला है और अगर पत्नी को मैसेज चला गया तो घर पहुंचने पर उसकी खैर नहीं रहेगी. ड्राइवर की बात सुनकर टोल कर्मचारी भी हंस पड़ता है. वह नाराज होने की बजाय मजाक में उसका साथ देता है और उसे जाने देता है. इसी के साथ ड्राइवर टोल कर्मचारियों को कहता है एक दिन तुम भी अपनी बीवी से छुपकर घर से निकलोगे तो भगवान साथ देगा, इस पर टोल कर्मचारी जवाब देता है हम नहीं जाते ऐसे और यही बात सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है.
यूजर्स के आए मजेदार रिएक्शन
वायरल हो रहे इस वीडियो में बीवी का डर वाला एंगल लोगों को खूब कनेक्ट कर रहा है और यही इस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत बन गया है. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है बीवी का खौफ. वहीं दूसरा कहता है आदमी को आदमी ही समझ सकता है. इसके अलावा एक यूजर कमेंट किया कैश दे देता मैसेज नहीं जाता. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है अब यह वीडियो भी बीवी ने देख लिया होगा. इसके अलावा एक यूजर लिखता है टोल तो बचा लिया अब घर कैसे संभालेगा. वहीं एक यूजर ने लिखा आदमी हमेशा आदमी ही होता है तो दूसरे ने मजाक में कहा मुंबई में होता तो कैश ले लेते. वहीं एक यूजर कमेंट करता है बीवी का खौफ. वहीं कुछ यूजर्स ने टोल कर्मचारियों की तारीफ करते हुए कहा टोल कर्मचारियों ने कितनी अच्छी बात कही हम नहीं जाते बीवी को बिना बताए.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.