आम तौर पर जब किसी की अंतिम यात्रा निकलती है, तो माहौल गमगीन होता है. चारों तरफ सन्नाटा, आंखों में आंसू और चेहरे पर दुख साफ नजर आता है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस परंपरा से बिल्कुल उलट नजर आता है. यहां आंसुओं की जगह डीजे की धुन है और सन्नाटे की जगह डांस का माहौल. जी हां, इस वीडियो में एक अर्थी के साथ ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसी भी नहीं रोक पा रहे. पीछे अर्थी है और आगे डीजे गाने बजा रहा है, जबकि कंधे पर अर्थी उठाए लोग भी ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. ये अनोखा और थोड़ा चौंकाने वाला दृश्य इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अंतिम यात्रा में DJ का एंट्री सीन
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक अंतिम यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन यहां माहौल बिल्कुल अलग है. सबसे आगे डीजे गाड़ी चल रही है, जिसमें तेज आवाज में गाने बज रहे हैं. उसके पीछे अर्थी को कंधे पर उठाए लोग चलते हुए नजर आते हैं. सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात ये है कि जो लोग अर्थी को कंधे पर उठाए हुए हैं, वही लोग डीजे की धुन पर डांस भी कर रहे हैं. कोई हाथ उठाकर झूम रहा है तो कोई कदम मिलाकर चल रहा है. पूरा सीन ऐसा लग रहा है जैसे कोई बारात निकल रही हो.
शव यात्रा में DJ?
लगता है दादा जी से पूरा मोहल्ला परेशान था… अब सब खुश होकर विदा कर रहे हैं 😂🔥
अंतिम यात्रा या ग्रैंड पार्टी? pic.twitter.com/3dXzHSp3iV— SurendraTripathi (@stripathi56) March 22, 2026
यह भी पढ़ें: पगलू पापा के लिए बेटे ने PM मोदी से लगाई गुहार, शुगर कम करने की सलाह पर पीएम का जवाब हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, लोगों के रिएक्शन भी आने लगे. कुछ यूजर्स इसे अलग परंपरा या “सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ” बता रहे हैं, तो कई लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं. वहीं कुछ लोग मजाक में लिख रहे हैं कि “लगता है दादाजी से पूरा मोहल्ला परेशान था”. हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि ये परंपरा भारत में काफी पुरानी है, जब कोई शख्स 100 साल की उम्र पाकर मरता है तो उसकी अर्थी में डीजे बजाया जाता है.
यह भी पढ़ें: ग्रेजुएशन सेरेमनी में बेटी संग पहुंची फ्लाइट अटेंडेंट, मैचिंग यूनिफॉर्म में मां-बेटी ने ढाया कहर
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.