मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते जहां एक और पेट्रोल की कीमतें लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है. वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक आदमी डिलीवरी बॉयज खासतौर पर स्विगी और जोमेटो वालों को फ्री में पेट्रोल बांटते का नजर आ रहा है. जैसे ही यह खबर फैली पेट्रोल पंप पर देखते ही देखते भीड़ लग गई. वहीं किसी ने इस पूरे वाकये का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे लेकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार एक आदमी पेट्रोल पंप पर खड़े होकर डिलीवरी एजेंट को मुफ्त में पेट्रोल बांट रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह सुविधा खासतौर पर फूड डिलीवरी करने वाले लोगों के लिए दी जा रही है. वीडियो में एक आदमी पेट्रोल पंप पर खड़े होकर स्विगी और जोमेटो डिलीवरी एजेंट को बुलाता है और उन्हें एक-एक बोतल पेट्रोल बांटता हुआ नजर आता है, जिससे पेट्रोल पंप पर भीड़ भी बहुत बढ़ जाती है. वहीं आसपास खड़े लोग भी नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं. इसके बार यह देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर भी चर्चा का विषय बन जाता है.
खाना और कपड़े बांटते तो लोगों को बहुत देखा था। आज पहली बार किसी को पेट्रोल बांटते हुए देख रहा हूं। pic.twitter.com/xenak7JFhC
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) March 26, 2026
यूजर्स बोले, इस महंगाई में महापुण्य का काम
यह वीडियो हैदराबाद का बताया जा रह है, लेकिन वीडियो में यह साफ नहीं हो पाया की पेट्रोल मुफ्त देने के पीछे असली वजह क्या है. हालांकि यह वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने रिएक्शन देते हुए भी नजर आ रहे हैं. कुछ लोग इसे मदद का अच्छा काम बता रहे हैं तो कुछ ने नियमों और फ्री में पेट्रोल देने की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है यह कौन है जो लोगों की परेशानी समझते हुए पेट्रोल बांट रहा है. वहीं दूसरा कमेंट करता है नियम के अनुसार वाहन के अलावा पेट्रोल किसी और चीज में नहीं दिया जा सकता है. उसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है लगता है भाई के हाथ कुबेर का खजाना लग गया है या फिर पेट्रोल पंप ही अपना है. वहीं कुछ यूजर कमेंट करते हैं कि इस महंगाई में तो यह महापुण्य का काम है. इसके अलावा एक यूजर ने इसे राजनीति का हिस्सा बता दिया लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है भाई ने आपदा में अवसर का अच्छा इस्तेमाल कर लिया है.
ये भी पढ़ें-‘तू चांदनी रात में गोली चलाग्या’ हरियाणवी गाने पर कमसिन हसीना ने ढाया कहर, वीडियो देख बावले हुए यूजर्स
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.