भारत अपनी संस्कृति, परंपराओं और मेहमाननवाजी के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात को एक बार फिर साबित कर रहा है. एक विदेशी महिला, जो अकेले भारत की यात्रा कर रही थी, उसे यहां ऐसा अपनापन मिला कि वह खुद भी भावुक हो गई. इस वीडियो में दिखता है कि कैसे एक अनजान भारतीय मां ने बिना किसी हिचक के उसे अपने घर में जगह दी, खाना खिलाया और अपने परिवार का हिस्सा बना लिया. आज के दौर में जहां लोग अजनबियों से दूरी बनाकर रखते हैं, वहीं यह वीडियो इंसानियत और भारतीय संस्कारों की एक खूबसूरत झलक पेश करता है.
विदेशी महिला की भारत यात्रा बनी चर्चा का विषय
वायरल वीडियो में नीदरलैंड की कंटेंट क्रिएटर Meike Hijman भारत के ग्रामीण इलाकों में यात्रा करती नजर आती हैं. वह अकेले सफर कर रही थीं और रास्ते में उन्होंने स्थानीय लोगों से रात बिताने के लिए जगह मांगी. यह पल उनके लिए खास बन गया, जब एक भारतीय महिला ने उन्हें तुरंत अपने घर आने का न्योता दे दिया. वीडियो में एक महिला, जो पारंपरिक राजस्थानी पहनावे में नजर आती हैं, बड़े ही स्नेह के साथ Meike Hijman का हाथ पकड़कर अपने घर ले जाती हैं. बिना किसी सवाल के उन्हें रहने के लिए जगह दी जाती है. यही नहीं, उनके लिए रात का खाना और सुबह का नाश्ता भी तैयार किया जाता है, जिससे विदेशी मेहमान खुद को परिवार का हिस्सा महसूस करने लगती है.
यह भी पढ़ें: नेपाल में भी चलता है अपना UPI… इंडियन टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो, हो गया वायरल
यूजर्स बोले- मां तो मां होती है
वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी काफी दिलचस्प हैं. कई लोगों ने लिखा कि भारत में मां का दिल हर किसी के लिए खुला होता है. कुछ यूजर्स ने कहा कि गांवों में आज भी मेहमान को भगवान माना जाता है और बिना किसी लालच के उसकी मदद की जाती है. वीडियो को meikehijman नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: यही तो प्यार है… बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.