Madhu Mantena Ira Trivedi Baby: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए दिन रिश्तों और खुशखबरियों की खबरें सामने आती रहती हैं। इस बार फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना और ईरा त्रिवेदी को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दोनों ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है और यह गुड न्यूज सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। कपल को इंडस्ट्री की तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं।
ईरा त्रिवेदी ने 21 मार्च को, जो कि ईद का खास मौका था, अपने बच्चे को जन्म दिया था। इस खुशी को कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है, जिसमें बच्चे के पैरों का निशान और भगवान कृष्ण की तस्वीर नजर आ रही है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने भगवान का आभार जताते हुए लिखा कि यह दिव्य आशीर्वाद उनकी लाइफ को प्यार और रोशनी से भर रहा है। उन्होंने नवरात्रि और ईद जैसे पावन समय में अपने बच्चे का स्वागत किया है।
पोस्ट के बाद बधाईयों की आई बाढ़
हालांकि कपल ने अपने पोस्ट में बच्चे के जेंडर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन भगवान कृष्ण की तस्वीर के कारण फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। राजकुमार राव और रवीना टंडन समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दीं हैं। इसके साथ ही कपल के न्यू बॉर्न बेबी से मिलने की इच्छा जताई है।
बता दें कि मधु मंटेना और ईरा त्रिवेदी ने साल 2023 में शादी की थी। दोनों की शादी इंटिमेट सेरेमनी में हुई थी, जिसके बाद काफी शानदार अंदाज में उन्होंने रिसेप्शन रखा था, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। इससे पहले मधु मंटेना की शादी 2015 में मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता 2019 में खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने ईरा त्रिवेदी के साथ नई लाइफ की शुरुआत की थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.