दरअसल, जुलाई में खेले जाने वाले द हंड्रेड के लिए हाल ही में ऑक्शन हुआ. इस ऑक्शन में आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन ने सनराइजर्स लीड्स के लिए पाकिस्तानी स्पिनर अरबरार अहमद को खरीदा है. अबरार के कारण काव्या मारन की आलोचना भी हो रही है. इन आलोचनाओं के बीच फैंस ये भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये द हंड्रेड टूर्नामेंट है क्या? ये आईपीएल से कैसे अलग है और इस खेल के क्या नियम है और कैसे खेला जाता है.
कब शुरू हुआ है द हंड्रेड?
इंग्लैंड में खेला जाने वाला द हंड्रेड क्रिकेट का एक बिल्कुल नया और अनूठा फॉर्मेट है. हालांकि, यह आईपीएल की तरह ही एक फ्रेंचाइजी आधारित लीग है, लेकिन खेल के नियमों और रफ्तार के मामले में यह आईपीएल से काफी अलग है. द हंड्रेड में कुल 8 शहर-आधारित टीमें हिस्सा लेती हैं. खास बात यह है कि इसमें मेंस और वूमेंस के टूर्नामेंट साथ-साथ चलते हैं. 2026 के सीजन के लिए कुछ बड़ी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने भी द हंड्रेड की टीमों में हिस्सेदारी खरीदी है. द हंड्रेड की शुरुआत 2021 में हुई थी.
क्यों होता है 100-100 गेंद का मैच?
जैसा की टूर्नामेंट का नाम द हंड्रेड है, जिसके कारण 100-100 गेंदों का मैच होता है. क्रिकेट के बेसिक नियम के मुताबिक जो भी टीम मैच में ज्यादा रन बनाती है वह विजेता होती है. मैच में एक गेंदबाज कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 10 गेंद लगातार डाल सकता है. ये पूरी तरह से कप्तान के फैसले पर निर्भर करता है. कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि 5 गेंद का एक ओवर होता है. टी20 फॉर्मेट में एक गेंदबाज 24 गेंद यानी 4 ओवर की बॉलिंग करता है, लेकिन द हंड्रेड में कोई भी गेंदबाज मैच में सिर्फ 20 गेंद डाल सकता है.
क्या है मैच में टाइम आउट का नियम?
आईपीएल की हर पारी में 3-3 मिनट के दो टाइम आउट होते हैं. एक बॉलिंग टीम के लिए और दूसरी बैटिंग के लिए. बॉलिंग टीम टाइम आउट 6 से 9 ओवर के बीच लेती है वहीं, बैटिंग के लिए ये स्लॉट 13 से 16 ओवर के बीच का है. वहीं द हंड्रेड की बात करें तो इसमें 90 सेकंड का टाइम आउट होता है. इस टाइम आउट में कोच भी मैदान पर अपने खिलाड़ियों के साथ रणनीति बनाने के लिए आ सकता है.
कितनी गेंद का होता है पावर प्ले?
आईपीएल में पावर प्ले 6 ओवर का होता है, जिसमें 30 गज के दायरे से बाहर सिर्फ दो फील्डर होते है. वहीं द हंड्रेड में 25 गेंदों का पावर प्ले होता है. इसके अलावा मैच पूरा होने की अवधि दो से ढाई घंटे की होती है.
हंड्रेड में क्या है पॉइंट्स का नियम?
द हंड्रेड में कुल 8 टीमें हिस्सा लेती है और सभी को 8-8 लीग मैच खेलने होते हैं. पॉइंट्स टेबल में टॉप रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है. वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम के बीच एलिमिनेटर खेला जाता है. लीग स्टेज में हर मैच जीतने वाली टीम को 4 अंक मिलते हैं. अगर दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा तो दो-दो अंक बांटा जाता है. इसके अलावा अगर बारिश या अन्य किसी वजह से मैच नहीं होता है तब भी पॉइंट्स का बंटवारा किया जाता है.
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें
- बर्मिंघम फीनिक्स
- लंदन स्पिरिट
- मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (पहले इसका नाम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स था)
- एमआई लंदन (पहले इसका नाम ओवल इनविंसिबल्स था)
- सदर्न ब्रेव
- ट्रेंट रॉकेट्स
- वेल्श फायर
- सनराइजर्स लीड्स (पहले इसका नाम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स था)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.