भारत की हवाई सीमाओं पर नापाक नजर डालने वाले दुश्मनों के लिए अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के चांदीपुर तट (ITR) से स्वदेशी वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS) के लगातार तीन सफल उड़ान परीक्षण कर अपनी मारक क्षमता का खौफनाक ट्रेलर दिखाया है. यह मैन-पोर्टेबल मिसाइल (कंधे से दागी जाने वाली) इतनी अचूक है कि इसने परीक्षण के दौरान अलग-अलग ऊंचाई और तेज गति से उड़ रहे दुश्मन के डमी फाइटर जेट्स को हवा में ही इंटरसेप्ट कर पलक झपकते नेस्तनाबूद कर दिया. थल सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों अंगों की ताकत बढ़ाने वाली इस मारक मिसाइल के सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और DRDO प्रमुख डॉ. समीर वी. कामत ने पूरी टीम को बधाई दी है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.