ईद के खास मौके पर सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगती है. इसलिए ईद का चांद नजर आते ही प्रशासन की ओर से एडवाईजरी भी जारी कर दी जाती है. वहीं स्थानीय मस्जिदों में भी ईद के नमाज के समय का ऐलान कर दिया जाता है.
लोग सुबह नहाकर नए कपड़े पहनकर परिवार और दोस्तों के साथ नमाज नजदीकी मस्जिदों या ईदगाहों में नमाज पढ़ने पहुंचते हैं. इस मौके पर इमाम अपने खुतबे में लोगों को आपसी प्रेम, सौहार्द और समाज में शांति बनाए रखने का संदेश भी देते हैं. नमाज के बाद लोग घरों में मीठी सेवइयां और अन्य पकवानों का आनंद लेते हैं.
ईद-अल-फितर 2026 की नमाज का समय (Eid 2026 Namaz Aman Chain Dua)
भारत में ईद-अल-फितर 2026 की नमाज सुबह 6 बजे से 10 बजे के बीच हो जाती है. लेकिन स्थानीय सूर्योदय के समय के आधार पर समय में थोड़ा बदलाव होता है. इसलिए विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों और मस्जिद समितियों द्वारा नमाजियों को सलाह दी जाती है कि वे, नमाज़ स्थलों पर समय से पहले पहुंचें.
आप दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, लखनऊ, हैदराबाद या भारत के अन्य शहर में रहते हैं तो यहां देखें अपने शहर के अनुसार, ईद की नमाज़ का संभावित समय. बता दें कि, शहर के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में भी ईद की नमाज के समय में अंतर हो सकता है.
| शहर अनुसार ईद-उल-फितर की नमाज का समय (City Wise Eid-ul-fir Prayer Timing in India) |
- दिल्ली (Delhi)– सुबह 6:15 AM
- गुरुग्राम (Gurgaon) – सुबह 6:17 AM
- नोएडा (Noia)– सुबह 6:14 AM
- गाजियाबाद (Ghaziabad)– सुबह 6:13 AM
- मुंबई (Mumbai)- सुबह 06.25 AM
- नागपुर (Nagpur)- सुबह 06.10 AM
- पुणे (Pune)- सुबह 06.22 AM
- लखनऊ (Lucknow)– सुबह 6:05 AM
- कानपुर (Kanpur)– सुबह 6:08 AM
- वाराणसी (Varanasi)– सुबह 5:58 AM
- प्रयागराज (Prayagraj)– सुबह 6:02 AM
- कोलकाता (Kolata)- सुबह 06.55 AM
- पटना (Patna)– सुबह 5:50 AM
- रांची (Ranchi)- सुबह 05.55 AM
- जयपुर (Jaipur)- सुबह 06.20 AM
- भोपाल (Bhopal)- सुबह- 06.18 AM
- इंदौर (Indore)- सुबह 06.20 AM
- उदयपुर (Udaipur)- सुबह 06.25 AM
- हैदराबाद (Hyderabad)- सुबह 06.20 AM
- बेंगलुरु (Bengaluru)- सुबह 06.10 AM
- कोच्चि (Kochi)- सुबह 06.18 AM
- चेन्नई (Chennai)- सुबह 06.15 AM
- तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram)- सुबह 06.20 AM
- अहमदाबाद (Ahmedabad)– सुबह 6:30 AM
- चंडीगढ़ (Chandigarh)– सुबह 6:22 AM
- देहरादून (Dehradun)– सुबह 6:18 AM
- सूरत (Surat)– सुबह 6:28 बजे
- श्रीनगर (Srinagar)– सुबह 6:45 बजे
- अमृतसर (Amritsar)– सुबह 6:30 बजे
ये भी पढ़ें: Eid 2026 Mubarak: ईद आई है खुशियों का पैगाम लेकर, ईद-उल-फितर पर अपनों को दें मुबारकबाद भेजे ये शायरी
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.