JEE Main 2026 Result: जेईई मेम 2026 के पहले सेशन का रिजल्ट जल्द आने वाला है. NTA फाइनल आंसर की के साथ नतीजे जारी करेगा. कुछ सवालों को हटाया जा सकता है, जिससे छात्रों के स्कोर पर असर पड़ेगा. जानें रिजल्ट की तारीख और नंबरों का पूरा गणित.
JEE Main 2026 Result: जेईई मेन रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है
JEE Main 2026: जेईई मेन रिजल्ट कब जारी होगा?
जेईई मेन के पहले सेशन की परीक्षा खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हैं. आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के 10 से 15 दिनों के भीतर NTA रिजल्ट घोषित कर देता है. एनटीए परीक्षा शेड्यूल 2026 के अनुसार, जेईई मेन रिजल्ट 12 फरवरी 2026 तक जारी किया जाना था. लेकिन अब इसमें बदलाव की जानकारी दी गई है. नए अपडेट के अनुसार, जेईई मेन रिजल्ट 16 फरवरी 2026 तक किसी भी वक्त jeemain.nta.nic.in पर अपलोड किया जा सकता है.
जेईई से गलत सवालों को हटाने का नियम
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में कभी-कभी कुछ सवाल तकनीकी रूप से गलत हो जाते हैं या उनके विकल्प सही नहीं होते. ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उन सवालों को ‘ड्रॉप’ यानी हटा देता है. अगर कोई सवाल हटाया जाता है तो उसका फायदा उन सभी उम्मीदवारों को मिलता है, जिन्होंने जेईई परीक्षा दी थी. इससे उम्मीदवारों के पर्सेंटाइल और रैंक पर बड़ा असर पड़ता है. जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर की में स्पष्ट हो जाएगा कि इस बार कितने सवाल हटाए गए हैं.
जेईई मेन आंसर की और ऑब्जेक्शन का मौका
जेईई मेन रिजल्ट 2026 से पहले एनटीए प्रोविजनल आंसर की जारी करता है. उम्मीदवारों को हर सवाल के लिए अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है. इसके लिए एक छोटी सी फीस भी भरनी होती है. विशेषज्ञों की टीम इन आपत्तियों की जांच करती है और अगर उम्मीदवार की बात सही निकलती है तो आंसर की बदली जाती है, इसी बदली हुई लिस्ट को ‘फाइनल आंसर की’ कहते हैं और इसी के आधार पर जेईई मेन रिजल्ट बनता है. इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है.
जेईई मेन रिजल्ट कैसे चेक करें?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद उसे चेक करने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- जेईई मेन 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें.
- होम पेज पर ‘JEE Main 2026 Session 1 Scorecard’ के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ (DOB) दर्ज करें.
- स्क्रीन पर जेईई मेन रिजल्ट खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
जेईई मेन में कम मार्क्स पर क्या करें?
जिन छात्रों का स्कोर जेईई मेन 2026 के पहले सेशन में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहता, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. उनके पास जेईई मेन के दूसरे सेशन में बैठने का मौका होता है. NTA दोनों सेशन में से छात्र का बेस्ट स्कोर चुनता है और उसी के आधार पर फाइनल ऑल इंडिया रैंक (AIR) बनाई जाती है. इसलिए जेईई मेन रिजल्ट चेक करने के बाद छात्रों को अपनी कमियों पर ध्यान देना चाहिए और अगले मौके के लिए जी-जान से जुट जाना चाहिए.
About the Author

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.