AISSEE Sainik School Result 2026: सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है. एनटीए जल्द ही exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर कक्षा 6 और 9 के लिए AISSEE स्कोरकार्ड जारी करने वाला है. 18 जनवरी को हुई परीक्षा के बाद अब मेरिट लिस्ट और मेडिकल टेस्ट की बारी है.
AISSEE Sainik School Result 2026: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम जल्द जारी होने वाला है
AISSEE 2026: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026 जारी होते ही एनटीए के ऑफिशियल पोर्टल exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी डिटेल्स दर्ज कर लॉगिन कर सकते हैं. स्कोरकार्ड में आपके कुल अंकों के साथ-साथ विषय-वार प्रदर्शन और ‘क्वॉलिफाइंग स्टेटस’ की जानकारी दी जाएगी.
सैनिक स्कूल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ का गणित
सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए केवल प्रवेश परीक्षा पास करना काफी नहीं है. फाइनल चयन ‘स्कूल-वाइज’ और ‘कैटेगरी-वाइज’ मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और डिफेंस कोटा के लिए अलग-अलग कट-ऑफ अंक निर्धारित की जाती है. कक्षा 6 के लिए 300 अंकों में से और कक्षा 9 के लिए 400 अंकों में से मेरिट तैयार की जाती है.
ई-काउंसलिंग (AISSAC) और स्कूल अलॉटमेंट
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सैनिक स्कूल सोसाइटी के काउंसलिंग पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा. यहां उन्हें अपनी प्राथमिकता के अनुसार सैनिक स्कूल चुनने होंगे. सैनिक स्कूल में दाखिले की पहली लिस्ट मार्च के अंत तक आने की संभावना है.
सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए जरूरी है मेडिकल टेस्ट
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल परीक्षा परिणाम मेरिट लिस्ट 2026 में नाम आने के बाद स्टूडेंट्स को निर्धारित सैन्य अस्पतालों में मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा. शारीरिक रूप से फिट पाए जाने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा. इसके बाद अप्रैल-मई 2026 तक फाइनल एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. तब तक सभी अपडेट्स exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर देखते रहें.
About the Author

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.