फिल्म की रिलीज में देरी की सबसे बड़ी वजह मध्य पूर्व में चल रहा तनाव को बताया जा रहा है। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी लड़ाई का असर वहां के सिनेमाघरों पर पड़ा है। वहां के देशों का मार्केट मलयालम फिल्मों के लिए बेहद अहम माना जाता है, जहां फिल्मों को शानदार कमाई मिलती है। ऐसे में मेकर्स इस बड़े बाजार को नजरअंदाज नहीं करना चाहते हैं, इसी कारण रिलीज टालने पर विचार किया जा रहा है, यही उम्मीद लगाई जा रही है।
‘दृश्यम 3’, दृश्यम फ्रेंचाइजी का तीसरा और लास्ट पार्ट है। इस बार भी मोहनलाल जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आएंगे। कहानी पिछली फिल्म की घटनाओं के करीब साढ़े चार साल बाद की दिखाई जाएगी, जहां एक बार फिर उनका परिवार मुश्किल परिस्थितियों में फंसता है और जॉर्जकुट्टी अपनी सूझबूझ से हालात संभालने की कोशिश करता है। फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ कर रहे हैं। इसमें मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, आशा शरथ, मुरली गोपी और सिद्दीकी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2025 से दिसंबर 2025 के बीच पूरी की गई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.