अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से पीएम मोदी के पॉलिटिकल करियर को लेकर की गई टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय (MEA) का रिएक्शन आया है. MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि इस पुराने वायरल वीडियो पर वह उचित कार्रवाई करेगा. ट्रंप ने पिछले साल अक्टूबर में ट्रेड डील और रूसी तेल खरीद के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच मजाक में ऐसी टिप्पणी की थी.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के वीडियो से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने वीडियो नहीं देखा है. लेकिन अगर ऐसा कोई वीडियो है तो सही एक्शन लिया जाएगा.
जायसवाल ने सख्त टिप्पणी में कहा, ‘मैंने वीडियो नहीं देखा है. हालांकि, अगर ऐसा कोई वीडियो है, चाहे वाह सच हो या झूठ, हम उस पर सही एक्शन लेंगे.’
क्या कहा था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने?
ट्रंप ने पीएम मोदी के करियर को लेकर यह बात 15 अक्टूबर 2025 को कही थी. उन्होंने उस दौरान पीएम मोदी की काफी तारीफ की थी. उन्होंने दावा किया था कि भारत ने यूएस को रूस से तेल खरीदना बंद करने पर भरोसा दिया है.
इसके अलावा ट्रंप ने कहा था कि पीएम मोदी एक महान आदमी हैं. इसके साथ ही पीएम को समय की कसौटी पर खरे उतरने वाला लीडर बताया था. उन्होंने जोर देकर कहा था कि वह पीएम मोदी ट्रंप से प्यार करते हैं. इसके कुछ सेकंड सोचने के बाद ट्रंप ने जल्दी से सफाई देते हुए कहा था कि प्यार शब्द को अलग तरह से नहीं लिया जाना चाहिए. वह पीएम मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहते हैं.
उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी एक महान आदमी हैं. वह ट्रंप से प्यार करते हैं… मैं नहीं चाहता कि आप प्यार शब्द को अलग तरह से लें. मैं उनका पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता.’ ट्रंप ने यह बातें हंसी मजाक में कहीं थी.
PM मोदी को बधाई देने के बाद दिया था अजीब बयान
ट्रंप का यह वीडियो 17 सितंबर को पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के कुछ दिनों बाद आया था, जब दोनों देशों के रिश्ते धीरे-धीरे पटरी पर आ रहे थे. हाल ही में हुई ट्रेड डील और टैरिफ में कटौती के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूती की ओर आगे बढ़ें हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.