Divyanka Tripathi: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेद दहिया को लेकर इन दिनों एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के करीब 10 साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस के बीच इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।
10 साल बाद माता-पिता बनने की चर्चा हुई तेज
दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल को टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित जोड़ी में से एक माना जाता है। अब बीते दिनों से खबरें हैं कि दोनों अपने लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल जल्द ही माता-पिता बन सकता है, लेकिन इस पर दोनों की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस खबर के सामने आते ही कपल के फैंसबेस में खुशखबरी का माहौल छा गया है।
कैसे शुरू हुई थी कपल की लव स्टोरी
दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात फेमस टीवी शो ये हैं मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और 8 जुलाई 2016 को दोनों ने भोपाल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली थी।
सोशल मीडिया पर दिखता है खास बॉन्ड
कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर दिव्यांका ने विवेक के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते को लेकर प्यार भरा मैसेज भी लिखा था, जो फैंस को काफी पसंद आया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्यांका कई पॉपुलर शोज और रियलिटी प्रोग्राम्स का हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में वह वेब शो ‘अदृश्यम’ में नजर आई थीं, जो सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में उन्होंने एक अलग और दमदार किरदार निभाया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.