दिव्या अग्रवाल और प्रिंस नरूला के बीच चल रही बहस अब खुलकर सामने आ गई है. रियलिटी शो ‘द 50’ के बाद दोनों के रिश्ते बहुत बिगड़ गए हैं. जो कभी एक-दूसरे के करीबी थे, अब वही एक-दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं. हाल ही में प्रिंस नरूला के एक बयान ने इस विवाद को और बढ़ा दिया, जिसके बाद दिव्या अग्रवाल ने भी चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया. यह मामला अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
दिव्या ने प्रिंस और उनके फैंस पर लगाया आरोप
शो से बाहर आने के बाद प्रिंस नरूला ने कई इंटरव्यू दिए, जिसमें उन्होंने दिव्या पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मेरी बहन को कहना चाहूंगा 2 पेग कम मारा करो.’ इस टिप्पणी पर दिव्या नाराज हो गईं और पलटवार करते हुए कहा, ‘कृपया कहीं और से फेम लेने की कोशिश करो. थोड़ा बड़े बनो, बेहतर इंसान बनो, मेरे एक्स-ब्रदर.’
दिव्या ने यह भी कहा कि वो किसी के बाप से डरने वाली नहीं हैं. इससे पहले भी दिव्या ने एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया था कि प्रिंस के फैंस उन्हें गंदे मैसेज और धमकियां दे रहे हैं. वहीं प्रिंस ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने गेम में सिर्फ रणनीति अपनाई थी, किसी को पर्सनली नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की. उन्होंने दिव्या पर भी रिश्ते बनाने और फुटेज के लिए आरोप लगाया.
शिव ठाकरे ने ट्रॉफी अपने नाम की
बता दें कि ‘द 50’ फरवरी में शुरू हुआ था और अपने अलग कॉन्सेप्ट की वजह से पॉपुलर हो गया. इसमें 50 कंटेस्टेंट्स एक महल में रहकर अलग-अलग टास्क करते थे. फिनाले में शिव ठाकरे, फैसल शेख, रजत दलाल, कृष्णा शरीफ और इम्मोर्टल काका पहुंचे थे. आखिर में शिव ठाकरे ने सबसे तेज टास्क पूरा कर ट्रॉफी अपने नाम की. प्रिंस नरूला ने अपनी फाइनल की जगह शिव को दे दी थी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.