Dipika Kakar Health Update: मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले काफी समय से हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही हैं। लिवर कैंसर के बाद दीपिका को सिस्ट हो गया है। उनके शरीर में 1.3 सेंटीमीटर का एक छोटा सिस्ट पाया गया। दीपिका ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि इसने उन्हें हिला दिया और वो घबरा गई हैं।
दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर हुआ था। वो इससे ठीक होने की कोशिश ही कर रही थी कि 13mm की गांठ हो गई थी, जिसे निकलवाने के लिए उन्होंने सर्जरी कराई थी।
व्लॉग में दीपिका ने बयां किया दर्द
टीवी एक्ट्रेस अक्सर अपने व्लॉग के जरिए फैंस के साथ अपनी डेली लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती हैं। दीपिका ने फिर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कहती हैं कि वो पिछले कुछ दिनों से कई क्लिप शूट कर रही हैं, लेकिन व्लॉग पूरा नहीं कर पाईं।
दीपिका ने कहा कि ऐसी कोई वजह नहीं है, मतलब मैं अगर सच में आपको बोलूं तो जो ये दोबारा हुआ है… वो छोटा सिस्ट जो 1.3 cm का आया है। मैं उसके बाद थोड़ी हिल गई हूं। इसने मुझे हिला दिया, मैं थोड़ा सा घबरा गई हूं कि ऐसा क्यों हुआ और दोबारा फिर से तो नहीं हो जाए। जो होना है तो वो होगा ही।
‘महिलाओं के जज्बे और उनकी मजबूती को सलाम’
उन्होंने कहा कि महिलाओं का शरीर काफी कॉम्प्लेक्स होता है। हम लेडीज जितनी दिखती हैं, उससे कहीं ज्यादा मजबूत हैं। महिलाएं अपने शरीर, अपने हार्मोनल इश्यू, मंथली साइकिल, मूड स्विंग और किसी भी बीमारी के बावजूद, सबकुछ संभाल लेती हैं। तब भी हम अपनी जिंदगी में इतने आसानी से काम कर पाती हैं। दीपिका ने यह भी कहा कि वे महिलाओं के जज्बे और उनकी मजबूती को सलाम करती हैं।
दीपिका ने बताया कि जब वो काफी थकी हुई होती हैं, तो वह सो जाती हैं। वो बताती हैं कि उनकी हेल्थ ने उनकी लाइफस्टाइल में कई चीजें बदल दी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि हमें मजबूत और पॉजिटिव रहना जरूरी है।
बता दें कि दीपिका को 2025 में कैंसर का पता चला था। जून में ट्यूमर हटाने के लिए उनकी सर्जरी की गई थी, जिसके बाद से वे लगातार इलाज और रिकवरी के दौर से गुजर रही हैं। इस दौरान उनके पति शोएब इब्राहिम हर कदम पर उनके साथ नजर आए। दोनों फैंस के साथ हेल्थ अपडेट शेयर करते रहते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.