भोजपुरी इंडस्ट्री उतनी बड़ी क्यों नहीं बन पाई?
दरअसल, हाल ही में निरहुआ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि लोग अक्सर लोग पूछते हैं, अगर दर्शक इतने ज्यादा हैं, तो इंडस्ट्री उतनी बड़ी क्यों नहीं बन पाई? इसी पर जवाब देते उन्होंने कहा, दिक्कत दर्शकों की कमी नहीं थी, बल्कि पैसों के सही हिसाब की कमी थी.
उन्होने बताया, प्रोड्यूसर्स बड़ी रकम लगाकर फिल्में बनाते थे और थिएटर में रिलीज भी करते थे, लेकिन कमाई का पूरा पैसा उन्हें वापस नहीं मिल पाता था. खासकर बिहार जैसे इलाकों में टिकटों की कमाई का साफ रिकॉर्ड नहीं होता था, जिससे मेकर्स को नुकसान झेलना पड़ता था. उन्होंने ये भी कहा कि ये सिर्फ बिहार की नहीं, हिंदी वाले भी इस चीज को लेकर रोते हैं कि अगर बिहार में पैसा लगा दिया तो वहां से कोई हिसाब नहीं मिलेगा.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.