Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 10: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने न केवल भारत में, बल्कि वर्ल्डवाइड भी काफी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। अब उसके डे 10 के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं जिसमें ‘धुरंधर 2’ की शानदार बढ़त देखी जा सकती है।
आदित्य धर की इस फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से बढ़िया रिव्यू मिले हैं। चाहे रणवीर सिंह हो, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन या फिर अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी… ‘धुरंधर’ की स्टार कास्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के 10वें दिन का कलेक्शन
कल फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज का 10वां दिन था। दूसरे शनिवार फिल्म ने शानदार ग्रोथ दिखाई है। Sacnilk के अर्ली ट्रेंड के हिसाब से, ‘धुरंधर 2’ ने डे 10 पर लगभग 62.85 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई कर ली है। इसमें से हिंदी में फिल्म ने 58 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब 10 दिनों के बाद ‘धुरंधर द रिवेंज’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘धुरंधर द रिवेंज’ के आगे फीकी पड़ी ‘पुष्पा 2’-‘बाहुबली 2’
‘धुरंधर द रिवेंज’ को अभी रिलीज हुए 10 दिन ही हुए हैं कि दुनियाभर में उसने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 10वें दिन उसने हिंदी में 58 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसी के साथ उसने ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी बड़ी तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने 10वें दिन हिंदी में 46 करोड़ रुपये कमाए थे, वही प्रभास स्टारर ‘बाहुबली 2’ ने भी डे 10 पर हिंदी में लगभग 34.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस के साथ, ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने हिंदी सिनेमा में 10वें दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.